{"_id":"5d5838858ebc3e89d419a455","slug":"russell-domingo-appointed-bangladesh-cricket-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोमिंगो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डोमिंगो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
Sat, 17 Aug 2019 10:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : पीटीआई
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के रसेल डोमिंगो को राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। वह इंग्लैंड के स्टीव रोड्स की जगह लेंगे। इस 44 वर्षीय कोच ने बीसीबी का दो साल का अनुबंध स्वीकार कर लिया है और उनके पद संभालने के लिये बुधवार को ढाका पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, ‘उनके पास अपार अनुभव है तथा उनके जुनून और कोचिंग सिद्धांतों से काफी प्रभावित हैं।‘ बांग्लादेश की टीम पिछले एक महीने से कोच के बिना है। विश्व कप में टीम के आठवें स्थान पर रहने के कारण उसके बोर्ड ने रोड्स से नाता तोड़ दिया था। इस बीच बीसीबी निदेशक और पूर्व कप्तान खालिद महमूद ने श्रीलंका में तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दौरान अस्थायी कोच की भूमिका निभायी। बांग्लादेश श्रृंखला के तीनों मैच में हार गया था।
विज्ञापन