सोशल मीडिया पर फैली अफवाह 'चाचा क्रिकेट' नहीं रहे, अब खुद वीडियो शेयर कर कही ये बात
सोशल मीडिया पर आजकल लगभग हर दिन कोई न कोई अफवाहों और फर्जी खबरों का शिकार होता रहता है। इसकी चपेट में इस बार पाकिस्तान के चर्चित क्रिकेट फैन भी आ गए। चाचा क्रिकेट के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट समर्थक सुफु अब्दुल जलील को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी अफवाह फैली जिसकी वजह से उन्हें खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
कई सालों से पाकिस्तानी टीम का सपोर्ट करने वाले इस फैन की मौत की खबर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद खुद अब्दुल जलील को वीडियो बनाकर बताना पड़ा कि वे जीवित हैं उनकी मौत की अफवाह फैलाई गई है।
सुफु ने कहा कि मौत एक वास्तविकता है, यह आएगी और कोई भी (मुझे) से इससे नहीं बचा पाएगा। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जिसने भी मेरी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है और मेरी मौत की फर्जी खबर को फैलाया है, अल्लाह उसे हिदायत (मार्गदर्शन) दे। मैं जीवित और अच्छा हूं।'
Chacha Cricket Video Message.
— Chacha Cricket (@chachacricketpk) November 18, 2020
Please avoid sharing fake news about Chacha Cricket death.
Alhamdulillah Chacha Ji is absolutely fine.#chachacricket #ChachaCricket#PakistanZindabad @faizanlakhani @GhaffarDawnNews @bhattimajid @rasheedshakoor @aaliaaaliya @TheRealPCBMedia pic.twitter.com/5ucsvvatU6
दरअसल कोरोना काल में लॉकडाउन और खेल टूर्नामेंटों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से जलील लंबे समय से नहीं दिखे हैं और उनकी कोई भी जानकारी नहीं थी, ऐसे में लोगों ने उन्हें लेकर एक गलत अफवाह फैला दी।
बता दें कि चाचा क्रिकेट 90 के दशक से ही पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और स्टेडियम में पहुंचकर पाकिस्तान का सपोर्ट करते रहे हैं। वे सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के भी प्रशंसक रहे हैं और कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ नजर आ चुके हैं।