फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ruckus in Pakistan cricket team over poor performance in World Cup, bowling coach Morne Morkel resigns

Pakistan Team: विश्व कप में खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तान में बवाल, गेंदबाजी कोच का इस्तीफा; पीसीबी ने दी जानकारी

Mon, 13 Nov 2023 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

मोर्न मोर्कल की गेंदबाजी कोच रहते पाकिस्तान ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। हालांकि, विश्व कप में यह टीम कुछ खास नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
Ruckus in Pakistan cricket team over poor performance in World Cup, bowling coach Morne Morkel resigns
मोर्न मोर्कल ने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट से पहले खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। विश्व कप शुरू होने से एक महीने पहले एशिया कप में पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी अटैक सबसे बेहतरीन माना जा रहा था, लेकिन एशिया कप के दौरान नसीम शाह चोटिल हुए और यह टीम फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का हाल एशिया कप की तरह ही रहा। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को लगातार हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के खिलाफ भी यह टीम आठ विकेट से हार गई। अंत में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत हासिल कर पाकिस्तान ने उम्मीदें जताई, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही इस टीम का विश्व कप अभियान खत्म हो गया। 
विज्ञापन


एशिया में विश्व कप होने के बावजूद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जगह न बना पाना शर्मनाक है और अब पाकिस्तान में जमकर बवाल हो रहा है। बाबर आजम को कप्तानी गंवानी पड़ सकती है। इसकी शुरुआत टीम के गेंदबाजी कोच के इस्तीफे के साथ हुई। मोर्न मोर्कल ने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पीसीबी ने इसकी जानकारी दी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज इस साल जून में छह महीने के अनुबंध पर पाकिस्तान टीम में शामिल हुए थे। पुरुष टीम के साथ मोर्कल का पहला काम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उचित समय पर उनकी जगह नए गेंदबाजी कोच के नाम का एलान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उचित समय पर उनके प्रतिस्थापन की घोषणा करेगा। पाकिस्तान का अगला काम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर, 2023 से सात जनवरी, 2024 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज है।" 


मोर्कल ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को कोचिंग दी, जिसे पाकिस्तान ने 2-0 से जीता, और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान ने सूपड़ा साफ कर दिया। उन्होंने एशिया कप और विश्व कप के लिए भी टीम को कोचिंग दी। 

पाकिस्तान ने विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान का अंत इंग्लैंड के हाथों 93 रनों से हार के साथ किया। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को अपने नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed