{"_id":"6650d14135904e7f340d49a3","slug":"rr-vs-srh-stands-full-in-chennai-but-buzz-missing-without-msd-and-csk-playing-ipl-qualifier-2-2024-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR : क्वालिफायर-2 के दौरान चेपॉक पर नहीं दिखी रौनक, धोनी की खली कमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR : क्वालिफायर-2 के दौरान चेपॉक पर नहीं दिखी रौनक, धोनी की खली कमी
Fri, 24 May 2024 11:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 May 2024 11:11 PM IST
सार
आमतौर पर एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों की रौनक खूब नजर आती है, लेकिन घरेलू टीम के नॉकआउट चरण में नहीं होने का असर स्टेडियम में साफ देखने मिला। हालांकि, मैच देखने स्टेडियम पर अच्छी तादाद में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम राजस्थान क्वालिफायर-2
- फोटो : IPL
विस्तार
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी। सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम पर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला गया। आमतौर पर एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों की रौनक खूब नजर आती है, लेकिन घरेलू टीम के नॉकआउट चरण में नहीं होने का असर स्टेडियम में साफ देखने मिला। हालांकि, मैच देखने स्टेडियम पर अच्छी तादाद में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन
सड़कें दिखी खाली
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की ओर जाने वाली लंबी सड़क आईपीएल मैच के दिन इतनी खाली नहीं दिखती जितनी शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे दूसरे क्वालीफायर के दौरान दिख रही थी। इस सड़क पर खेल का सामान और परिधानों की दुकानें भरी पड़ी हैं, लेकिन अब यहां चेन्नई सुपर किंग्स की बिना बिकी पीली जर्सी का ढेर पड़ा है लेकिन इनका खरीदार नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल मैच में सीएसके नहीं खेल रही थी।

ज्यादा नहीं बिकी हैदराबाद-राजस्थान की जर्सी
मैच से पहले चेन्नई की जर्सी खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा होती थी और मैच के दौरान चेपॉक पर पीला समुंदर देखने मिलता था। हालांकि, क्वालिफायर-2 के दौरान कुछ ही दर्शक संतरी और गुलाबी रंग की जर्सी पहने स्टेडियम में दिखे। सबसे ज्यादा नुकसान उन नकली जर्सी बेचने वालों को हुआ जो मैच के दिन कम से कम 20 हजार रुपये तक कमा लेते थे जब महेंद्र सिंह धोनी की सात नंबर की शर्ट मिनटों में खत्म हो जाती थी। हालांकि, पैट कमिंस और संजू सैमसन की कुछ जर्सी ही बिक पाईं। लेकिन बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट संघ को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि 33,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में 29,255 दर्शक मौजूद थे।

पांचवें स्थान पर रही थी चेन्नई की टीम
चेन्नई की टीम का आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण में प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन टीम बाद में लय गड़बड़ा गई थी। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन टीम वो मुकाबला नहीं जीत सकी और ग्रुप चरण में 14 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही थी। इस तरह गत चैंपियन टीम का सफर प्लेऑफ में ही थम गया था। माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी का यह अंतिम सीजन था, ऐसे में चेन्नई के दर्शकों उम्मीद थी कि वे एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को होम ग्राउंड पर ट्रॉफी उठाते देख सकेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल धोनी ने संन्यास को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।