फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 RR vs RCB Eliminator Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Play-off Match

RCB vs RR Live Streaming: क्या लगातार सात मैच जीत पाएगी बेंगलुरु की टीम? राजस्थान को खलेगी बटलर की कमी, जानें

Wed, 22 May 2024 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 May 2024 10:38 AM IST
सार

IPL 2024 RR vs RCB Eliminator Live Streaming Telecast Channel: राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एलिमिनेटर के बाद 24 मई को क्वालिफायर-2 और 26 मई को फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मुकाबला अहमदाबाद के ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में अब से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो चुकी है। यहां से हर मैच में हारने वाली टीम बाहर होती जाएगी। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुकाबला भी नॉकआउट मुकाबला है। अहमदाबाद में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच क्वालिफायर-1 मैच खेला गया था।
विज्ञापन

अब एक दिन बाद ही यहां दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह देखने वाली बात होगी कि इस मुकाबले की पिच बदली जाती है या उसी पिच पर मैच खेला जाएगा। सनराइजर्स और कोलकाता के बीच मुकाबले में हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बना पाई थी। बाद में मैच में ओस गिरी और कोलकाता ने एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया। हालांकि, राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एलिमिनेटर के बाद 24 मई को क्वालिफायर-2 और 26 मई को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में मौजूदा फॉर्म की बात करें तो राजस्थान और बेंगलुरु बिल्कुल एक-दूसरे के विपरीत रहे हैं। आरसीबी ने जहां अपने पिछले छह मुकाबले में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने पिछले छह में से सिर्फ एक मैच जीता है। चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। दोनों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 15 और आरआर ने 13 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। एक मैच राजस्थान ने और एक मैच बेंगलुरु ने जीता है।
विज्ञापन

साल 2020 से बेंगलुरु की टीम राजस्थान पर हावी रही है। इस दौरान आरसीबी ने सात और आरआर ने तीन मैच जीते हैं। नॉकआउट राउंड में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने छह मैच जीते हैं और नौ में उन्हें हार मिली है, जबकि राजस्थान ने नॉकआउट में चार मैच जीते हैं और पांच में उन्हें हार मिली है

राजस्थान को एलिमिनेटर जैसे अहम मुकाबले में जोस बटलर की कमी खल सकती है, जो इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं। वहीं, बेंगलुरु की टीम को भी विल जैक्स की कमी खल सकती है। हालांकि, पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर जैक्स की कमी नहीं खलने दी थी। राजस्थान को लीग राउंड के दौरान पांच मैचों में हार मिली थी और वह पांचों मैच टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गंवाए थे।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के एलिमिनेटर मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला?
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच?
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मैच?
राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed