फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs MI ipl 2025 50th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi

RR vs MI Playing 11: विजय रथ पर सवार मुंबई को रोकने उतरेगी रॉयल्स, वैभव का बोल्ट-बुमराह से सामना; संभावित-11

Thu, 01 May 2025 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 May 2025 04:02 PM IST
सार

RR vs MI Playing 11 Today Prediction : मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दो अंकों के साथ टीम पंजाब किंग्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान ने पिछले मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, मुंबई से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल रॉयल्स छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
RR vs MI ipl 2025 50th match playing xi prediction captain vice-captain player list news in hindi
राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की नई सनसनी 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी गुरुवार को जब जयपुर में अपने आईपीएल करियर का चौथा मुकाबला खेलने उतरेंगे तब उनका सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से होगा। पिछले मुकाबले में 35 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन

विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दो अंकों के साथ टीम पंजाब किंग्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान ने पिछले मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, मुंबई से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल रॉयल्स छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यवंशी और जायसवाल को रहना होगा सावधान
कप्तान संजू सैमसन के साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो जाने से सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला और उन्हें क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनने में उन्हें केवल तीन पारियां लगीं। सैमसन ने अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल को खेला था और उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को फिर से पारी की शुरुआत करनी होगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी से रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

राजस्थान के गेंदबाज नहीं कर सके प्रभावित
राजस्थान के निचले मध्य क्रम में शिमरोन हेटमायर पर दबाव होगा जो इस सत्र में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर ने सफलता जरूर दिलाई है लेकिन उन्होंने लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं। संदीप शर्मा भी थोड़े महंगे साबित हुए हैं। असल में राजस्थान के किसी भी प्रमुख गेंदबाज का इकोनॉमी रेट नौ से कम नहीं है।

बुमराह आए और छाए
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह की वापसी सुखद रही है। मुंबई की हमेशा की तरह शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन टीम ने अब पांच मैच जीत लिए हैं और उसके विजय अभियान को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद कहा था, 'यह प्रतियोगिता बहुत कठिन है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमें हमेशा अगले मैच के लिए तैयारी करनी होगी और लय बरकरार रखनी होगी।'

रोहित-सूर्यकुमार ने हासिल की लय
पिछले मैच में मुंबई के लिए सकारात्मक पहलू कॉर्बिन बॉश का प्रदर्शन था जिन्होंने एक विकेट लेने के अलावा 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं जो विपक्षी टीमों के लिए एक अशुभ संकेत है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स :
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस : रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा/कर्ण शर्मा।

आइए जानते हैं राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 01 मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा।

राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
राजस्थान बनाम मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed