फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs LSG: Match stopped due to spider cam and stumps bell, fans made fun on social media memes IPL 2024

RR vs LSG: कभी स्पाइडर-कैम तो कभी स्टंप्स बेल में खराबी की वजह से रुका मैच, सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया मजाक

Sun, 24 Mar 2024 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Mar 2024 04:38 PM IST
सार

मैच शुरू होते ही उसे करीब सात मिनट के लिए रोकना पड़ा। दरअसल, पहले ओवर में लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान गेंदबाजी के लिए आए। दो गेंद फेंकने के बाद अचानक से स्पाइडरकैम में कोई समस्या आ गई।

विज्ञापन
RR vs LSG: Match stopped due to spider cam and stumps bell, fans made fun on social media memes IPL 2024
स्पाइडर कैम और स्टंप्स बेल की वजह से रुका मैच - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के चौथे मैच में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। आरआर की कमान संजू सैमसन संभाल रहे हैं तो लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है। हालांकि, यह मुकाबला इस मैच के दौरान आई परेशानियों की वजह से ज्यादा चर्चा में है। मुकाबला शुरू होते ही कई परेशानियां आईं और काफी देर-देर तक मैच को रोकना पड़ा। कभी स्पाइडर-कैम में परेशानी आई तो कभी स्टंप्स बेल में, जिसको लेकर मैच रुका रहा। 
विज्ञापन

स्पाइडर-कैम में आई खराबी
दरअसल, मैच शुरू होते ही उसे करीब सात मिनट के लिए रोकना पड़ा। दरअसल, पहले ओवर में लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान गेंदबाजी के लिए आए। दो गेंद फेंकने के बाद अचानक से स्पाइडरकैम में कोई समस्या आ गई। इसकी वजह से मैच करीब सात मिनट तक रुका रहा। तकनीकी व्यवस्था देखने वाली टीम ने फिर इस मामले को सुलझाया, तब जाकर मोहसिन तीसरी गेंद फेंक पाए। स्पाइडर कैम के तार में कोई समस्या थी। जिस तार की वजह से परेशानी आ रही थी, उसे हटाया गया। इसके बाद जाकर मैच शुरू हो सका। इसमें करीब सात मिनट लग गए।





विज्ञापन
विज्ञापन

RR vs LSG: Match stopped due to spider cam and stumps bell, fans made fun on social media memes IPL 2024
स्टंप्स बेल में आई खराबी - फोटो : IPL
वहीं, राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में एक बार फिर मैच को दो-तीन मिनट के लिए रोकना पड़ा। तब नवीन उल हक बल्लेबाजी कर रहे थे। इस ओवर की दो गेंद के बाद स्टंप्स बेल में समस्या आ गई। बेल्स में लगी लाइट नहीं जल रही थी। इसके बाद अंपायर ने नए बेल्स मंगवाए और उन्हें लगाया। तब जाकर मैच शुरू हो सका। इसमें भी कई मिनट व्यर्थ गए। ऐसे में फैंस इन दोनों घटनाओं को जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी मजाक बनाया। उन्होंने लिखा- ऑन-ऑफ करके ट्राइ करें।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान से ट्रेड होकर लखनऊ में गए देवदत्त पडिक्कल को केएल राहुल ने डेब्यू कैप सौंपी। लखनऊ के चार विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और नवीन उल हक हैं। राजस्थान की टीम तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है। इनमें जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं। दो राजस्थान और एक में लखनऊ ने जीत हासिल की।

प्लेइंग-11

RR vs LSG: Match stopped due to spider cam and stumps bell, fans made fun on social media memes IPL 2024
टॉस के दौरान राहुल और सैमसन - फोटो : IPL
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल- हक, रवि बिश्नोई. यश ठाकुर, मोहसिन खान। 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed