{"_id":"6649a352c41f0104d50f84d0","slug":"rr-vs-kkr-dream11-prediction-playing-xi-captain-vice-captain-players-list-news-in-hindi-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs KKR Playing 11 : हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, सॉल्ट की जगह गुरबाज को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs KKR Playing 11 : हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, सॉल्ट की जगह गुरबाज को मिल सकता है मौका
Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
सार
Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction : पहले ही 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं। पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज के स्वदेश लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के सिलसिले को तोड़कर रविवार को आईपीएल के अहम मैच में चोटी की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी। केकेआर की टीम में फिल सॉल्ट की जगह अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। सॉल्ट राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण स्वदेश लौट गए हैं।
विज्ञापन
प्लेऑफ से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी राजस्थान
पहले ही 16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके रॉयल्स लगातार चार मैच हार चुके हैं। पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार भी नहीं पहुंच सकी और अब इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज के स्वदेश लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन और स्थानीय हीरो रियान पराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। प्लेऑफ में शीर्ष दो में रहकर जाने से उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे। केकेआर के 19 अंक है और उसका शीर्ष पर रहना तय है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने से उसे एक अंक मिला।

केकेआर को आत्ममुग्धता से बचना होगा
केकेआर के हौसले बुलंद है लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मई को ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट चढ़े इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है। अहमदाबाद जाकर एक दिन के अभ्यास के लिए कोलकाता लौटना और फिर आखिरी लीग मैच के लिए गुवाहाटी जाना थकाऊ रहा होगा और इससे उनकी लय पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि मेंटर गौतम गंभीर की टीम इस लय को बरकरार रख पाती है या नहीं। केकेआर के दो सलामी बल्लेबाजों सॉल्ट और सुनील नरेन ने मिलकर इस सत्र में सात अर्धशतक और एक शतक समेत 182 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 897 रन बनाए हैं। सॉल्ट की जगह गुरबाज ले सकते हैं लेकिन मैदान पर उतरते ही सॉल्ट की तरह आक्रामक खेलने की उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। इस सत्र में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। मैच में बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 70वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है केकेआर और राजस्थान के बीच 70वां मुकाबला?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2024 का 70वां मुकाबला 19 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा केकेआर और राजस्थान के बीच 70वां मैच?
केकेआर और राजस्थान के बीच लीग का 70वां मैच गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा केकेआर और राजस्थान के बीच मैच?
केकेआर और राजस्थान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।