फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs CSK: Mahendra Singh Dhoni plays achieve another milestone playing his 200th match as IPL captain

CSK vs RR: धोनी ने कप्तानी में हासिल की एक और उपलब्धि, बतौर कप्तान 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sat, 02 Oct 2021 08:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन
RR vs CSK: Mahendra Singh Dhoni plays achieve another milestone playing his 200th match as IPL captain
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह बतौर कप्तान आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने 186 बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसके अलावा सीएसके पर बैन लगने के दौरान उन्होंने 2016 में 14 बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी की। 

विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट के सफल कप्तानों में से एक धोनी दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिसने 200 से अधिक टी-20 मैचों में कप्तानी की है। उनके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी डैरेन सैमी ने भी यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि धोनी ने हाल ही में बतौर विकेटकीपर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 100 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बने थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें धोनी के आईपीएल करियर की तो उन्होंने यहां 216 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 39.81 की औसत और 136.33 की स्ट्राइक रेट से 4698 रन बनाए हैं। माही ने इस दौरान 23 अर्धशतक, 218 छक्के भी लगाए हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है। इस बार भी उनकी अगुवाई वाली सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। 

बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 200 - एमएस धोनी
  • 136 - विराट कोहली
  • 129 - गौतम गंभीर
  • 127 - रोहित शर्मा
  • 74 - एडम गिलक्रिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed