फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru might miss key overseas players Phil Salt and Tim David in the IPL 2025 final

IPL Final: खिताबी मुकाबले से पहले आरसीबी को लगा झटका, ये दो स्टार विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं अनुपलब्ध

Tue, 03 Jun 2025 02:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 02:34 PM IST
सार

फाइनल में दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के नहीं होने से आरसीबी को रणनीति बदलने पड़ सकती है। आरसीबी को उम्मीद है कि उन्हें कम से कम सॉल्ट की सुविधाएं मिलेंगी जो इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन
Royal Challengers Bengaluru might miss key overseas players Phil Salt and Tim David in the IPL 2025 final
फिल सॉल्ट - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले के लिए कमर कस ली है। ये दोनों टामों अब तक कभी इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी हैं, लेकिन दोनों का प्रदर्शन इस सीजन बेहतरीन रहा है। आरसीबी और पंजाब 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को मैच से पहले ही झटका लगा है। 
विज्ञापन

आरसीबी के लिए खिताबी मुकाबले में दो स्टार विदेशी खिलाड़ी अनुपलब्ध रह सकते हैं। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था, लेकिन फाइनल मैच से पहले उसके लिए बुरी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट का इस खिताबी मैच में खेलना संदिग्ध है। सॉल्ट अपने बच्चे के जन्म के कारण इस मैच से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि सॉल्ट फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड चोट से नहीं उबर सके 
आरसीबी की ओर से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है और ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि सॉल्ट फाइनल मैच से बाहर रह सकते हैं। लेकिन इन रिपोर्ट की मानें तो सॉल्ट का खेलना मुश्किल दिख रहा है। सॉल्ट के अलावा आरसीबी को टिम डेविड की सुविधाएं मिलने पर भी संशय है। टिम डेविड अब तक हैम्स्ट्रिंग चोट से नहीं उबर सके हैं। डेविड को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और वह पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच में नहीं खेले थे। 
विज्ञापन

रणनीति में करना पड़ सकता है बदलाव
फाइनल में दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के नहीं होने से आरसीबी को रणनीति बदलने पड़ सकती है। आरसीबी को उम्मीद है कि उन्हें कम से कम सॉल्ट की सुविधाएं मिलेंगी जो इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अगर सॉल्ट और टिम डेविड फाइनल में नहीं खेलते हैं तो आरसीबी कोहली के साथ टिम सेफर्ट को ओपनिंग के तौर पर उतार सकती है, जबकि डेविड की जगह रोमारियो शेफर्ड फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed