फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Banglore vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match Preview and Prediction Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain

RCB vs KKR: बैंगलोर के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा कोलकाता, जानें दोनों टीमों के आंकड़े

Thu, 31 Mar 2022 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

केकेआर की बॉलिंग यूनिट को जहां फॉफ के छक्के मारने के क्षमता से विशेष रूप से सावधान रहना होगा। वहीं आरसीबी के गेंदबाजों को भी पंजाब के खिलाफ हुई धुनाई को भूलना होगा। मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में 59 रन लुटाए थे।

विज्ञापन
Royal Challengers Banglore vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match Preview and Prediction Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter @ipl

विस्तार

आईपीएल में पहले मैच में जीत से शुरुआत करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में केकेआर ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया, जबकि आरसीबी को 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 17 और बैंगलोर ने 13 मैच जीते हैं। दोनों टीमें के बीच पिछले 10 मुकाबलों में कोलकाता ने छह और बैंगलोर ने चार मैच जीते हैं। कोलकाता की टीम बैंगलोर के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। पिछले सीजन केकेआर और आरसीबी तीन बार भिड़े थे। पहले मैच में कोहली एंड कंपनी ने जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मैच और प्लेऑफ में कोलकाता ने बैंगलोर को हराया था। 
विज्ञापन

Royal Challengers Banglore vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match Preview and Prediction Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter @ipl
बैंगलोर के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे
आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले मैच में 57 गेंदों पर 88 रन बनाए और वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना चाहेंगे। कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए और वह कोलकाता के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। आरसीबी को यदि जीत दर्ज करनी है तो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को भी पिछले मैच की तरह धमाकेदार पारी खेलनी होगी।

Royal Challengers Banglore vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match Preview and Prediction Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter @ipl
केकेआर की बॉलिंग यूनिट को जहां फॉफ के छक्के मारने के क्षमता से विशेष रूप से सावधान रहना होगा, वहीं आरसीबी के गेंदबाजों को भी पंजाब के खिलाफ हुई धुनाई को भूलना होगा। मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में 59 रन लुटाए थे। उन्हें जल्द ही अपने खेल में सुधार करना होगा। साथ ही गेंदबाज हर्षल पटेल की भूमिका भी अहम होगी जो डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हैं। यहां तक श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा की बीच के ओवरों में भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद/महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन

Royal Challengers Banglore vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match Preview and Prediction Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter @ipl
पहले मैच में केकेआर ने किया था अच्छा प्रदर्शन 
केकेआर ने पहले मैच में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और वे उसे दोहराना चाहेंगे। केकेआर के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू अजिंक्य रहाणे की फॉर्म में वापसी थी। हालांकि, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पहले मैच में केवल 16 रन ही बना पाए, लेकिन वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स और शेल्डन जैक्सन को जिम्मेदारी लेनी होगी।

गेंदबाजी विभाग में उमेश यादव ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया लेकिन शिवम मावी, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण सहित अन्य को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ेगी। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बल्ले और गेंद से भूमिका दोनों टीम के बीच का अंतर पैदा कर सकती है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed