IPL 2019: जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने पर दिल्ली की निगाहें, सामने है बैंगलोर की चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयरथ पर सवार दिल्ली की निगाहें अब विराट कोहली की कप्तानी में अपनी रंगत वापस पा चुकी बैंगलोर के खिलाफ भी रविवार को यहां जीत हासिल कर आईपीएल 2019 क्रिकेट में प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनने पर लगी है। विस्फोटक ऋषभ पंत की जांबाजी और अनुभवी शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर की मैच के मिजाज गियर बदल कर की बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने हाल ही में घर और बाहर अपनी जीत की परचम फहराया है।
IPL 2019: कल का मुकाबला जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी मुंबई, सामने कोलकाता
दिल्ली को सात में से पांच जीत घर से बाहर और दो यहां अपने फिरोजशाह कोटला मैदान पर मिली हैं। विराट भले ही यहां बैंगलोर की कप्तानी करेंगे लेकिन वह मूलत: दिल्ली के हैं और यहां उनका समर्थन करने वाले भी बड़ी तादाद में जुटेंगे। दिल्ली और बैंगलोर के रोमांचक संघर्ष की आस है।
दिल्ली के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा 400 रन शिखर ने और यंग ऋषभ और श्रेयस अय्यर ने सवा तीन सौ-सवा तीन सौ से ज्यादा रन बनाए हैं और पृथ्वी शॉ ने ढाई सौ से ज्यादा रन बनाए हैं। दिल्ली के 11 मैचों में सात जीत से 14 अंक हैं। दिल्ली को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए अब बाकी तीन में से मात्र एक मैच जीतना है। दिल्ली की निगाहें अब अपने घर में छह मैचों में तीसरी जीत पर है।
बैंगलोर को उसके घर में चार विकेट से हराने के बाद दिल्ली की निगाहें अब यहां अपने फिरोजशाह कोटला मैदान पर यहां रविवार को जीत के साथ प्ले ऑफ में जगह पर मुहर लगाने पर होगी। शुरू में लगातार छह मैच हारने वाली बैंगलोर के 11 मैचों में महज चार जीत से आठ अंक हैं। बैंगलोर यहां से वह अपने अगले तीनों मैच जीतती है तो उसके कुल 14 अंक ही होंगे और उसकी प्ले ऑफ में संभावनाएं बहुत कम हैं।
दिल्ली के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने यह ठीक ही कहा कि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे युवा तुर्कों पर भरोसा उनके बहुत काम आया है। पॉन्टिंग के ऋषभ पंत पर भरोसे का ही नतीजा है दो मैच उन्होंने अपने दम अकेले ही दिल्ली को जिताए हैं। बैंगलोर के खिलाफ भी दिल्ली को ऋषभ के साथ कप्तान श्रेयस जैसे युवा तुर्कों से मैच जिताउ पारी की आस है। रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन के आईपीएल के बीच में आने के बाद कंधे में चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका और मोइन अली के विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड लौटने से खासा धक्का लगा है।
दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बैंगलोर की इसी कमी को भुनाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। दिल्ली के अनुभवी ओपनर शिखर धवन पॉवर प्ले में इस सीजन में सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक हैं। शिखर का आउट स्विंग के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। बैंगलोर की कोशिश पिछले मैच में बढ़िया गेंदबाज कर रंग में लौटने वाले आउट स्विंग उमेश यादव और न्यूजीलैंड के टिम साउदी के जरिए उन पर लगाम लगाने की होगी।
शिखर को बैंगलोर के इस सीजन के सबसे कामयाब और कलाई के चतुर स्पिनर यजुवेंद्र चहल (14 विकेट) से भी चौकस रहना होगा। दरअसल युवा पेसर नवदीप सैनी (8) की टुकड़ों टुकड़ों में अच्छी गेंदबाजी और पिछले मैच और मोहम्मद सिराज का बराबर अपनी दिशा पर नियंत्रण न रख पाना बैंगलोर की बड़ी परेशानी है।
कप्तान विराट कोहली और कहीं भी, किसी भी पिच पर किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ शॉट जमाने का हुनर जानने वाले एबी डिविलियर्स के साथ सदाबहार पार्थिव पटेल की बैंगलोर के शीर्ष क्रम में मौजूदगी से उसे हल्के लेने की भूल दिल्ली नहीं कर सकती है।
विराट और डिविलियर्स अब तक बैंगलोर के इस सीजन में चार से अधिक और पार्थिव तीन सौ से अधिक रन बना चुके हैं। इस आईपीएल के सबसे कामयाब गेंदबाज रफ्तार के सौदागर दक्षिण अफ्रीका के कासिगो रबाड़ा से दिल्ली एक बार फिर बैंगलोर के शीर्ष को बिखेरने की आस कर रही है। रबाडा (23 विकेट) ने बेंगलुरू में बैंगलोर के घर में विराट कोहली और डिविलियर्स सहित उसके शीर्ष क्रम को बिखेर कर चार विकेट चटका कर दिल्ली को चार विकेट से जीत में अहम रोल निभाया था।
रबाडा के साथ डिविलियर्स को दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने परेशान किया ही है लेफ्ट आर्म स्पिनर उनके लिए दिक्कत पेश करते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल उनके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। दिल्ली की कोशिश अपने तुरुप के गेंदबाजों के जरिए बैंगलोर के शीर्ष क्रम को सस्ते में समेट कर जीत हासिल की होगी।
फिर भी बैंगलोर देर से रंग में आने के बावजूद वह इस बार शिरकत कर रही अन्य टीमों का गणित बिगाड़ सकती है। दरअसल बैंगलोर की बल्लेबाजी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, डिविलियर्स और पार्थिव पटेल पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है। बैंगलोर को शीर्ष क्रम के लडख़ड़ाने के बाद बल्ले से मार्कस स्टोइनस और टिम साउदी जैसे ऑलराउंडरों के इस बार आईपीएल के शुरू में लडख़ड़ाने के चलते ही लगातार छह हार झेलनी पड़ी थी।