फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   royal challengeres banglore beat mumbai indians by 6 wickets

मुंबई इंडियंस ने RCB को छह विकेट से हराया

Thu, 21 Apr 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
royal challengeres banglore beat mumbai indians by 6 wickets

सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (62) की अर्धशतकीय पारी के बाद हरफनमौला कीरोन पोलार्ड (40*) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

पोलार्ड ने 19 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। आरसीबी की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। आरसीबी की ओर से रखे गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 12 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स की ओर से इकबाल अब्दुल्लाह ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर के पहले ही गेंद पर ओपनर पार्थिव पटेल पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव (05) को केन रिचडर्सन ने डीविलियर्स के हाथों कैच कराया। उस समय मुंबई का कुल स्कोर महज छह रन था। इसके बाद रोहित और अंबाती रायडू ने पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने 9.1 ओवर में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

रोहित ने 44 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। रायडू ने 23 गेंदों पर पांच चौके लगाए। स्पिनर इकबाल अब्दुल्लाह की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ने वाले जोस बटलर 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर आउट हुए।

आउट होने से पहले बटलर ने कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। युवा बल्लेबाजों ट्रेविस हेड (37) और सरफराज खान (28) की उम्दा पारियोंऔर दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने सात विकेट पर 170 रन बनाए।

आईपीएल में पदार्पण मैच खेलने वाले हेड ने 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्के लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 5.4 ओवर में 63 रन की साझेदारी की। जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।


सरफराज ने 18 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान विराट कोहली (33) और एबी डीविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। शेन वॉटसन ने पांच जबकि स्टुअर्ट बिन्नी एक रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि कृणाल पांड्या के खाते में दो विकेट आए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed