{"_id":"5cc72e3fbdec220763579014","slug":"royal-challegers-bangalore-vs-rajasthan-royals-match-49-ipl-2019-rcb-vs-rr-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: बैंगलोर साख और राजस्थान आस बचाने उतरेगी, मुकाबला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: बैंगलोर साख और राजस्थान आस बचाने उतरेगी, मुकाबला आज
Tue, 30 Apr 2019 07:54 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 30 Apr 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
rcb vs rr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल का यह सीजन अभी तक याद रखने जैसा नहीं रहा है। राजस्थान के खिलाफ मंगलवार को जब वह उतरेगी तो उसकी कोशिश घर में जीत दर्ज कर शेष बची साख बचाने की रहेगी। बैंगलोर की उम्मीदें तो 12 में से आठ मैच हारकर पहले ही खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
रविवार को उसे दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के दस अंक हैं और उसके पास अभी परोक्ष रूप से कुछ उम्मीदें बाकी हैं। उसके हाथ में सिर्फ यह है कि अपने अंतिम दो मैचों में जीत हासिल करे। साथ ही उसे यह भी उम्मीद करनी पड़ेगी कि अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई और दिल्ली अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने में सफल रहें। चेन्नई और दिल्ली पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं जबकि मुंबई 12 में से सात मैच जीतकर दहलीज पर खड़ी है।
विज्ञापन
राजस्थान को इंग्लैंड के जोस बटलर, जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की कमी खल सकती है। जोफरा आर्चर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत में 12 गेंदों में 27 रन बनाकर अहम योगदान किया था। ओपनर जोस बटलर जिन्होंने आठ पारियों में तीन अर्द्धशतक सहित 311 रन बनाए वह भी विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर इंग्लैंड लौट चुके हैं।
विज्ञापन
रहाणे की फॉर्म से राजस्थान को राहत
टीम को कप्तानी में बदलाव करना भी रास आया है। अजिंक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई है। उसके बाद से रहाणे की फॉर्म वापस आ गई और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी हालांकि इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान ने मुंबई और कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर अपनी उम्मीदों को कायम जरूर रखा। ईडन गॉर्डन में कोलकाता के खिलाफ जीत में 17 साल के बल्लेबाज रियान पराग ने शानदार पारी खेली।
राजस्थान को अपनी कमियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है जिसके कारण उसे किंग्स इलेवन पंजाब, हैदराबाद और चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल और संजू सैमसन का प्रदर्शन बड़ा सकारात्मक पक्ष रहा है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में श्रेयस ने विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और शिमरॉन हेतमायर जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था। संजू सैमसन ने इस सीजन की पहली शतकीय पारी लगाई थी।
391 : रन बनाए हैं राजस्थान के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने 12 मैचों में
16: विकेट ले चुके हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल