{"_id":"5c4d251fbdec2211a00c7444","slug":"roston-chase-excellent-performance-helps-west-indies-beat-england-in-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्ट-टाइम स्पिनर चेस के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, विंडीज ने पहला टेस्ट रिकॉर्ड अंतर से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पार्ट-टाइम स्पिनर चेस के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, विंडीज ने पहला टेस्ट रिकॉर्ड अंतर से जीता
Sun, 27 Jan 2019 08:57 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
रोस्टन चेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस (60/8) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को इंग्लैंड को 381 रन के विशाल अंतर से मात दी। बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 80.4 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट की और रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की रन के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रन के लिहाज से यह कैरेबियाई टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 289 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 77 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज को 212 रन की बढ़त मिली। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 415 रन के स्कोर पर घोषित की और इंग्लैंड के सामने 628 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम 246 रन पर सिमटी।
विज्ञापन
पता हो कि वेस्टइंडीज की रन के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाफ ही दर्ज है। 1976 में मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को तब 425 रन से हराया था। इसके बाद कैरेबियाई टीम को रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली। 1980 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 408 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
बहरहाल, इंग्लैंड ने चौथे दिन अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 56 रन से आगे बढ़ाई। रॉरी बर्न्स (84) ही कैरेबियाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला कर सके। पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस की फिरकी का जादू कुछ इस तरह चला कि इंग्लिश बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया।
चेस ने बर्न्स को ही अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश कप्तान जो रूट (22) को अपना दूसरा शिकार बनाया। फिर चेस का बोलबाला रहा और उन्होंने एक के बाद एक बेन स्टोक्स (34), मोइन अली, जोस बटलर (26), बेन फोक्स (5), आदिल राशिद (1) और सैम करन (17) का शिकार किया। करन को आउट करते ही वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत पर मुहर लगी।
वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेस ने 21.4 ओवर में 2 मेडन सहित 60 रन देकर 8 विकेट झटके। इसके अलावा शेनन गेब्रिएल और अलजारी जोसेफ को एक-एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को मैच में नाबाद दोहरा शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच अब 31 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।