फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज बने रॉस टेलर, विराट-एबी और गांगुली के बाद सबसे तेज

Wed, 20 Feb 2019 12:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Feb 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Ross Taylor become highest run scorer for New Zealand after Stephen Fleming

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में रॉस टेलर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपनी 82 गेंदों पर खेली गई 69 रन की पारी के दौरान टेलर न्यूजीलैंड के लिए वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 34 साल के टेलर ने साल 2006 में अपने करियर का आगाज किया था।

Ross Taylor become highest run scorer for New Zealand after Stephen Fleming
Stephen Fleming

स्टीफन फ्लेमिंग को पछाड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में रॉस टेलर ने 7 चौके की मदद से 82 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए। इसी पारी के दौरान उन्होंने कीवी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया। रॉस टेलर ने 8026 रन हैं, जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड फ्लेमिंग के नाम था, जिन्होंने 8007 रन बनाए थे। फ्लेमिंग ने नाथन एस्टल के 7090 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

Ross Taylor become highest run scorer for New Zealand after Stephen Fleming

चौथे सबसे तेज बल्लेबाज

वर्ल्ड क्रिकेट के बल्लेबाजों के बीच 8000 रन पूरे करने वाले टेलर चौथे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। टेलर ने 203 पारियों में यह कमाल किया है। जबकि, सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उसके बाद एबी डीविलियर्स और सौरव गांगुली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ross Taylor become highest run scorer for New Zealand after Stephen Fleming

बांग्लादेश का सूपड़ा साफ

डुनेडिन में खेले गए इस तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 88 रन से हराते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 330 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेशी टीम महज 242 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 65 रन देकर 6 विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed