फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Romelu Lukaku says football must take stronger action in the fight against racism

नस्लवाद: लुकाकू बोले- फुटबॉल को नस्लवाद से निपटने के लिए घुटने टेकने से बढ़कर कुछ करना चाहिए

Thu, 23 Sep 2021 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 10:45 PM IST
सार

चेल्सी में लुकाकू के साथी मार्कोस अलोंसो ने हाल ही में घुटने टेकने की प्रथा को मानने से इंकार किया था और कहा था कि वह इसकी जगह अपनी जर्सी पर "नो टू रेसिज्म" बैज लगाएंगे।

विज्ञापन
Romelu Lukaku says football must take stronger action in the fight against racism
रोमेलू लुकाकू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम और चेल्सी के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने नस्लवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रीमियर लीग मैचों में नस्लवाद के खिलाफ फुटबॉल जगत को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। रोमेलु लुकाकू ने हर मैच से पहले घुटने टेकने वाली प्रथा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके अलावा कुछ सख्त एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन


चेल्सी में लुकाकू के साथी मार्कोस अलोंसो ने हाल ही में घुटने टेकने की प्रथा को मानने से इंकार किया था और कहा था कि वह इसकी जगह अपनी जर्सी पर "नो टू रेसिज्म" बैज लगाएंगे। पिछले सीजन में क्रिस्टल पैलेस फॉरवर्ड विल्फ्रेड ज़ाहा ने घुटने टेकना बंद कर दिया था। लुकाकू ने कहा कि इन सबके बावजूद खिलाड़ियों के खिलाफ ऑनलाइन दुर्व्यवहार अब तक कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लुकाकू ने इन सब पर बात करते हुए कहा- मुझे लगता है कि हम मूल रूप से मजबूत स्थिति ला सकते हैं। हम हर मैच से पहले घुटने टेक रहे हैं और हर कोई ताली भी बजा रहा होता है, लेकिन अंत में फिर से आप किसी ने किसी खिलाड़ी को नस्लवाद का शिकार होता हुआ देखते हैं। लुकाकू चाहते हैं कि सभी स्टार खिलाड़ी सोशल मीडिया के मालिकों के साथ बैठें और इस मुद्दे को सुलझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुकाकू ने कहा- नस्लवाद को रोकने के लिए हर टीम के कप्तान, चार या पांच खिलाड़ी, हर टीम की बड़ी हस्तियां, इंस्टाग्राम, सरकारों के सीईओ, एफए (फुटबॉल एसोसिएशन) और पीएफए (पेशेवर फुटबॉलर्स एसोसिएशन) के साथ एक बैठक होनी चाहिए। इस बैठक में हर तरह के मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए। यदि आप कुछ रोकना चाहते हैं, तो आप वास्तव में ऐसा कर सकते हैं। लुकाकू चेल्सी की "नो टू हेट" फोटोग्राफी प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सीएनएन स्पोर्ट से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed