{"_id":"676d4270746a0ce5fc0e263c","slug":"rohit-sharma-will-return-to-opening-in-mcg-test-against-australia-confirms-assistant-coach-abhishek-nayar-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अभिषेक नायर ने रोहित के ओपनिंग में उतरने की पुष्टि की, गिल को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अभिषेक नायर ने रोहित के ओपनिंग में उतरने की पुष्टि की, गिल को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया
Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
सार
दूसरे और तीसरे टेस्ट में राहुल और यशस्वी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे थे। राहुल के ओपनिंग में उतरने से रोहित छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के सहायक स्टाफ अभिषेक नायर ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में पारी का आगाज करने उतरेंगे। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है। नायर का कहना है कि रोहित का ओपनिंग में टीम की जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पर्थ टेस्ट में नहीं खेले थे और उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ पहले मैच में ओपनिंग करने उतरे थे। यशस्वी और राहुल की जोड़ी पहले मैच में सफल रही थी जिस कारण रोहित ने अपना स्थान बदलने का फैसला किया था। हालांकि, दूसरे और तीसरे टेस्ट में राहुल और यशस्वी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे थे। राहुल के ओपनिंग में उतरने से रोहित छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
'दुर्भाग्य से गिल को बाहर होना पड़ा'
नायर ने कहा, हां, रोहित बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे और पूरी संभावना है कि वह पारी की शुरुआत करेंगे। यही योजना थी। दुर्भाग्य से शुभमन गिल को बाहर होना पड़ा जिस तरह से चीजें आगे बढ़ीं उन्हें बाहर होना पड़ा। मुझे लगता है कि इस तरह की स्थिति में एक युवा खिलाड़ी बड़े दिन पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है। वह समझता है कि यह टीम की जरूरत है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि उसे टीम से बाहर कर दिया गया है। यह निराशाजनक है कि वह इस मैच टीम में जगह नहीं बना सका।

वाशिंगटन सुंदर को लेने पर क्या बोले नायर?
नायर ने कहा, जब बहुत सारे फैसले लिए जाते हैं और उन्हें लेने की प्रक्रिया होती है तो हमेशा बातचीत और पारदर्शिता होती है। यह बहुत स्पष्ट है कि हमने पिच को देखते हुए महसूस किया कि गेंदबाजी आक्रमण में वाशिंगटन सुंदर के होने से हमें विविधता मिलेगी, खासकर अंत में जब गेंद पुरानी हो जाती है। 50 ओवर के बाद हमें लगा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें बेहतर होना चाहिए। हमें लगा कि वाशिंगटन सुंदर हमें रवींद्र जडेजा के साथ मजबूती प्रदान कर सकता है, विशेषकर जिस तरह से ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी निचले क्रम में रन बना रहे थे। इसलिए हमें लगा कि टीम में एक ऑफ स्पिनर होने से हमें इसमें मदद मिलेगी।