फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma will play Ranji Trophy match first time after 2015, Mumbai Cricket Association increased security

Ranji Trophy: 2015 के बाद पहली बार रणजी मैच खेलेंगे रोहित, MCA ने की खास तैयारी, स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ाई

Wed, 22 Jan 2025 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 12:43 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर यह जानकर बहुत खुश थे कि रोहित रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हां, यह अच्छी चीज है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाए। वह जानते हैं कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है।'

विज्ञापन
Rohit Sharma will play Ranji Trophy match first time after 2015, Mumbai Cricket Association increased security
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की रणजी ट्रॉफी में वापसी के लिए खास तैयारी की है। वह पिछले 10 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेंगे। इसके लिए एमसीए ने 500 से ज्यादा लोगों के लिए विशेष सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था की है। रोहित ने अपना पिछला रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2015 में खेला था। तब भारतीय कप्तान उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।
विज्ञापन

मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मैच
गत चैंपियन मुंबई गुरुवार से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बीकेसी के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा। रोहित को मुंबई की 17 सदस्यीय टीम में साथी टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ रखा गया है। खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित ने ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घरेलू क्रिकेट में खेलने की पुष्टि की थी। भारतीय टीम को आगे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में रोहित का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में 500 लोगों तक के बैठने की क्षमता
एमसीए को रोहित के वापसी मैच के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। हालांकि, मुंबई के मैच के लिए सिर्फ 500 लोगों को ही बैठने की जगह है। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है और हमने प्रशंसकों के बैठने की क्षमता भी 500 लोगों तक बढ़ा दी है।'
विज्ञापन

रोहित के रणजी खेलने से खुश हैं गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर यह जानकर बहुत खुश थे कि रोहित रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हां, यह अच्छी चीज है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाए। वह जानते हैं कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है। यह बड़े टूर्नामेंट से पहले जरूरी है कि आपके पास कितना नेट अभ्यास है या आपको कितने भी थ्रोडाउन का सामना करना पड़ता है। एक मैच में बल्लेबाजी के दौरान बल्ले के बीच में गेंद को महसूस करना और यह जानना कि एक गलती आपको वापस पवेलियन भेज सकती है। इसके बावजूद रन बनाना बड़ी बात है।' मुंबई की टीम एलीट ग्रुप ए में बड़ौदा और जम्मू कश्मीर के बाद तीसरे स्थान पर है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम को अगर आगे बढ़ना है और अपने रणजी खिताब का बचाव करना है तो उन्हें अच्छा खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed