फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma will not play ind vs pak match? sanjana ganeshan increases fans tension t20 world cup 2024

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित? बुमराह की पत्नी ने पोस्ट कर बढ़ाई फैंस की टेंशन, जानें

Sat, 08 Jun 2024 06:44 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Jun 2024 06:44 AM IST
सार

रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रह हैं। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय कपतान ने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 37 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले।

विज्ञापन
rohit sharma will not play ind vs pak match? sanjana ganeshan increases fans tension t20 world cup 2024
रोहित-संजना-बुमराह - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। मैच के बाद रोहित ने पनी चोट पर अपडेट दिया था कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक चौंकाने वाली पोस्ट कर फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय टीम नौ जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। हाल ही में बाबर आजम की टीम को अमेरिका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की पत्नी ने किया चौंकाने वाला पोस्ट
इस मैच से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने क्रिप्टिक पोस्ट के साथ भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "जसप्रीत के टॉस करने का इंतजार नहीं कर सकती।" संजना की इस पोस्ट पर अब फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने सवाल उठाया कि रोहित की अनुपलब्धता में हार्दिक पांड्या को टॉस करना चाहिए, क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे ऐड प्रमोशन बताया है। 


धमाकेदार फॉर्म में चल रहे रोहित
रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रह हैं। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय कपतान ने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 37 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उम्मीद है कि नौ जून को खेले जाने वाले मैच में वह उपलब्ध रहेंगे। इसी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 152 मैचों की 144 पारियों में 4026 रन दर्ज हो गए हैं। इस प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 

भारतीय टीम के हौसले बुलंद
भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजी क्रम को 96 रन पर ऑलआउट कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed