फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma vs Pakistan Stats Rohit record Shaheen Afridi Six in 1st over of innings T20 World Cup most runs

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, शाहीन के खिलाफ बनाया छक्के का अनोखा रिकॉर्ड, जानें

Sun, 09 Jun 2024 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

रोहित को शाहीन अफरीदी ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रोहित ने शाहीन के खिलाफ भी खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Rohit Sharma vs Pakistan Stats Rohit record Shaheen Afridi Six in 1st over of innings T20 World Cup most runs
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश ने खलल डाला है। मैच देरी से शुरू हुआ। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में खास उपलब्धि हासिल की है। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। रोहित ने जब आयरलैंड के खिलाफ 52 रन बनाए थे तो जयवर्धने से एक रन पीछे रह गए थे। अब इस मैच में दो रन बनाते ही वह जयवर्धने से आगे निकल गए। 
विज्ञापन

Rohit Sharma vs Pakistan Stats Rohit record Shaheen Afridi Six in 1st over of innings T20 World Cup most runs
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विराट ने टी20 विश्व कप में 29 मैचो की 27 पारियों में 1146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 71.62 का और स्ट्राइक रेट 130.67 का रहा है। उन्होंने टी20 विश्व कप में 14 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में 41 मैचों की 38 पारियों में 35.44 की औसत और 128.17 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक शामिल है। जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए थे। सिर्फ इन तीनों बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। गेल 965 रन के साथ चौथे नंबर और वॉर्नर 901 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100s 50s
विराट कोहली 29 1146 130.67 0 14
रोहित शर्मा 41 1028 128.17 0 10
महेला जयवर्धने 31 1016 134.74 1 6
क्रिस गेल 33 965 142.75 2 7
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma vs Pakistan Stats Rohit record Shaheen Afridi Six in 1st over of innings T20 World Cup most runs
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित को शाहीन अफरीदी ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रोहित ने शाहीन के खिलाफ भी खास उपलब्धि हासिल की। रोहित पिछले साल वनडे में शाहीन अफरीदी के खिलाफ पारी के पहले ओवर में छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अब टी20 विश्व कप 2024 के इस मैच में रोहित ने शाहीन की गेंद पर पारी के पहले ही ओवर में छक्का लगाया। अब वह शाहीन के खिलाफ पारी के पहले ओवर में छक्का लगाने वाले भी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में रोहित का खराब रिकॉर्ड जारी है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ 11 पारियों में 127 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.11 का रहा है। वहीं, रोहित का स्ट्राइक रेट 117.59 का रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में रोहित का उच्चतम स्कोर नाबाद 30 रन का है। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, पाकिस्तान ने आजम खान की जगह इमाद वसीम को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed