Holi 2022: रोहित ने पत्नी रितिका के साथ तो विराट और वार्नर ने सादगी से दी होली की शुभकामनाएं, देखें हिटमैन का संदेश
होली के मौके पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ वीडियो जारी करके सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने भी फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वार्नर ने होली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, रंगों का त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।"
वहीं विराट कोहली ने लिखा कि यह त्योहार हमारे जीवन को खुशी और शांति से भर दे।
रोहित ने दिया खास संदेश
रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के साथ वीडियो के जरिए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में दोनों ने मस्ती करते हुए सभी फैंस को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "कुल मिलाकर मैं जो कहना चाहता हूं, वह है हैप्पी होली। जब आप होली में मस्ती कर रहे हों तो कुत्तों और बाकी जानवरों पर रंग न लगाएं।"
सचिन तेंदुलकर ने हाथ में गुलाल से भरी एक थाली लेकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा आपकी फीड में कुछ रंग जोड़ रहा हूं। आप भी अपनी होली को फोटो शेयर करें।
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "होली के रंग आपके जीवन में शांति, खुशी, प्यार और सौहार्द लेकर आएं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।"