एक गलती पड़ी रोहित शर्मा पर भारी, बधाई देने की बजाय फैंस ने कर दिया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जून 2013 यानी ठीक आज से छह साल पहले भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में यह दूसरा मौका था जब भारतीय टीम ने इस चैंपियशिप पर कब्जा जमाया था।
अब 2013 में मिली उसी जीत की खुशी मनाने के चक्कर में रोहित से एक ऐसी भूल हो गई कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। दरअसल, रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और सुरेश रैना के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें चारों खिलाड़ी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे हैं। बस यहीं उनसे एक चूक हो गई।
इस तस्वीर के कैप्शन के साथ रोहित ने हैश टैग चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की बजाय हैश टैग चैंपियंस ट्रॉफी 2017 साथ लिख दिया। 2017 में तो पाकिस्तान के हाथों भारत को बेहद बुरी हार मिली थी। शायद वही जख्मों को हरा होते देख भारतीय फैंस भड़क गए और रोहित को ट्रोल कर दिया।
हालांकि कुछ देर बाद रोहित ने इस हैश टैग को बदल दिया। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी की अगुवाई वाली टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के इस मैच में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जवाब में अपने ही होम ग्राउंड पर खेल रही इंग्लैंड 20 ओवर खेलकर भी 130 रन नहीं बना सकी थी।