{"_id":"59e45b394f1c1bca678b6079","slug":"rohit-sharma-tries-taking-hindi-class-of-mitchell-mcclenaghan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: रोहित शर्मा ने कीवी खिलाड़ी का लिया हिंदी टेस्ट, जानिए पास हुआ या फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: रोहित शर्मा ने कीवी खिलाड़ी का लिया हिंदी टेस्ट, जानिए पास हुआ या फेल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा और मिचेल मैक्लेनाघन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन का हिंदी टेस्ट लिया। टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के साथी से मस्ती के अंदाज में हिंदी का टेस्ट लिया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो पोस्ट किया, जो काफी हिट हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि रोहित ने मैक्लेनाघन से हिंदी में दो शब्द बताने को कहा। यह सवाल सुनते ही मैक्लेनाघन हंस पड़े और बोले कि मुझे ज्यादा हिंदी नहीं आती, लेकिन कोशिश करके देखता हूं। फिर मैक्लेनाघन ने हिंदी में कहा, 'ठंडा पानी' और तुरंत कहा, नहीं... नहीं... नहीं...।
विज्ञापन
Trying to test his Hindi skills 😉 @Mitch_Savage pic.twitter.com/d7OO6rZ0nP
— Rohit Sharma (@ImRo45) October 15, 2017
विज्ञापन
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार ठहाका लगाते हुए एक-दूसरे को गले लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की वन-डे सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित और मिचेल मैक्लेनाघन दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के मैच विनर हैं। अगर दोनों टीमों को जीत दर्ज करनी है तो इनका चलना बेहद जरूरी होगा। रोहित ने 168 वन-डे मैचों में 14 शतक और 34 अर्धशतकों की मदद से 6,033 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: फुटबॉल में भी विराट की टीम रही अव्वल, धोनी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
वहीं मिचेल मैक्लेनाघन ने 48 वन-डे मैचों में 82 विकेट झटके हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह हराया था। ऐसे में कीवी टीम के लिए भारत को टक्कर देना बिलकुल भी आसान नहीं रहेगा।