फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma still waiting for test cricket after 100 odis

'शतकवीर' रोहित के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड

Thu, 01 Aug 2013 07:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma still waiting for test cricket after 100 odis

रोहित शर्मा उन चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्हें सौ से ज्यादा वनडे मैच खेलने का मौका मिला है। टीम इंडिया के इस बल्लेबाज को उम्मीद से ज्यादा मौके दिए गए लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

विज्ञापन


दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इन दिनों जिम्बाव्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ है और इसी दौरे के दौरान सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलने के साथ ही रोहित ने सौ वनडे मैच खेलने का कारनामा पूरा कर लिया।
विज्ञापन


लेकिन इस उपलब्धि के साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह सौ से ज्यादा वनडे खेलने के बावजूद एक भी टेस्ट नहीं खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हो गए हैं। यह रिकॉर्ड उन सभी नौ टीमों के बीच है जिनके पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रोहित के अलावा केन्या के स्टीव टीकोलो और थामस ओडोयो ने ज्यादा वनडे मैच (134 वनडे मैच) खेले हैं लेकिन उनके देश को टेस्ट खेलने का अधिकार नहीं है।

फिलहाल वनडे क्रिकेट में इस समय टीम इंडिया के लिए शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने वाले रोहित ने अब तक 101 वनडे मैचों की 96 पारियों में 31.56 की औसत से 2494 रन बनाए हैं जिनमें दो शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं।

रोहित ने वनडे क्रिकेट में 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण किया था और तबसे लेकर अब तक वह 101 वनडे खेल चुके हैं।

हालांकि रोहित को 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका मिला था जब राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण एक सीरीज से हटे थे लेकिन दुर्भाग्य से चोट के कारण वह अपना टेस्ट पदार्पण नहीं कर पाए।

उस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा को मौका मिल गया था। इसके बाद से उन्हें अब तक टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है।

रैना को भी करना पड़ा था इंतजार
26 वर्षीय रोहित से पहले टेस्ट खेले बिना सर्वाधिक वनडे खेलने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था जिन्हें 98 वनडे खेलने के बाद अपना टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिला था।

रैना ने अपना वनडे कॅरियर 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में शुरू किया था और अपना टेस्ट कॅरियर भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही 26 जुलाई 2010 को कोलंबो में शुरू किया था।


आस्ट्रेलिया के एंड्रूय सायमंडस इस क्रम में तीसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 98 वनडे के बाद अपना पहला टेस्ट खेला। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही एडम गिलक्रिस्ट आते हैं जिन्हें 76 वनडे खेलने के बाद पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था।

इस मामले में भारत के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह 73 वनडे के साथ पांचवें और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 66 वनडे के साथ छठवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed