{"_id":"5d1b4b8c8ebc3e3cf10eb0ab","slug":"rohit-sharma-smashes-fourth-century-of-world-cup-2019-and-equals-kumar-sangakara-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने ठोका विश्व कप 2019 का चौथा शतक, कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने ठोका विश्व कप 2019 का चौथा शतक, कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी
Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Jul 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा (ग्राफिक्स रोहित झा)
- फोटो : अमर उजाला
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ एजबेस्टन में सेंचुरी ठोकते ही रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर गए। शकिब-अल-हसन की गेंद पर सिंगल चुराते ही रोहित ने यह कारनामा किया।
इंग्लैंड-वेल्स में खेले जा रहे इस विश्व कप में यह रोहित का चौथा शतक था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (122), पाकिस्तान (140), इंग्लैंड (102) और अब बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके पहले श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा भी 2007 विश्व कप में चार शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन
वैसे रोहित शर्मा के अलावा कोई दूसरा भारतीय खिलाड़ी एक विश्व कप में चार शतक नहीं जड़ पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ते ही रोहित ने सौरव गांगुली की बराबरी की थी, जिनके बल्ले से 2003 विश्व कप में तीन शतक निकले थे।
यह रोहित के करियर का 26वां वन-डे शतक था। अपनी 104 रन की पारी के दौरान हिटमैन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (544) बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी अव्वल हो गए।