फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma shared Special Message For Wife Ritika Sajdeh On Her Birthday

शुभकामनाएं: रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका को जन्मदिन पर दी खास बधाई, दिया ये खूबसूरत सुझाव

Tue, 21 Dec 2021 04:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए शुभकामनायें दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ की कई तस्वीरें साझा कीं और बधाइयां दी।

विज्ञापन
Rohit Sharma shared Special Message For Wife Ritika Sajdeh On Her Birthday
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह - फोटो : social media

विस्तार

भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों बंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन वह चोट की वजह से पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। रोहित हालांकि वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे और अगले साल दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


रोहित फ़िलहाल परिवार से भी दूर हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए शुभकामनायें दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ की कई तस्वीरें साझा कीं और बधाइयां दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। तुम जैसी हो वैसी ही रहना।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)



रोहित और रितिका ने एक हफ्ते पहले ही अपनी छठी शादी सालगिरह का जश्न मनाया था। उस समय रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रितिका के साथ नजर आ रहे थे। वहीं रितिका ने भी रोहित को बधाई देते हुए उनकी तारीफ़ की थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)



बता दें कि रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जबकि हिटमैन की जगह प्रियांक पांचाल को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed