Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma says he has always stressed on having six bowling options without compromising batting depth

Champions Trophy: छह गेंदबाजी विकल्प ही चाहते थे कप्तान रोहित, बल्लेबाजी की गहराई से भी नहीं करना था समझौता

Tue, 04 Mar 2025 11:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Mar 2025 11:18 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने चार विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली।

विज्ञापन
Rohit Sharma says he has always stressed on having six bowling options without compromising batting depth
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद खुलासा करते हुए बताया कि वह टीम में छह गेंदबाज चाहते थे। रोहित का कहना है कि वह बल्लेबाजी की गहराई से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करना चाहते थे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लगातार तीसरी बार जगह बनाई। 
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित ने सभी को दिया जीत का श्रेय 
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने चार विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली। रोहित ने मैच के बाद कहा, मैं सचमुच टीम में छह गेंदबाजी विकल्प चाहता था और यह भी चाहता था कि आठवें नंबर तक बल्लेबाजी भी रहे। हमने टीम बनाते समय इस पर बात की थी। टीम तैयार करने में शामिल हर व्यक्ति को इसका श्रेय जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमें लगा था कि यह अच्छा स्कोर है और हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी जो हमने की। हम शांत होकर खेले और विकेट भी अच्छी थी। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और पिच को लेकर ज्यादा नहीं सोचते। 
विज्ञापन

कप्तान ने कोहली को सराहा
रोहित ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, वह इतने साल से हमारे लिए यह कर रहा है। हम निश्चिंत थे। हम वही बड़ी साझेदारी चाहते थे जो विराट और श्रेयस ने की। उसके बाद आखिर में हार्दिक के शॉट बहुत अहम थे। फाइनल से पहले आप चाहते हैं कि सारे खिलाड़ी फॉर्म में रहे। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे कि सामने कौन है। हम चाहते हैं कि लड़के अभी थोड़ा इत्मीनान की सांस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed