फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma said team has been bounced back well

INDvSL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Mon, 18 Dec 2017 10:13 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma said team has been bounced back well
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
शिखर धवन के नाबाद शतक और श्रेयस अय्यर की उम्दा पारी की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को विशाखापट्टनम में श्रीलंका को तीसरे वन-डे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने आपस में 6 विकेट बाटते हुए श्रीलंका को 215 रन के मामूली स्कोर पर ऑलआउट किया। इसके बाद शिखर धवन और श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों की मदद से टीम इंडिया ने 17.5 ओवर शेष रहते हुए दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीतने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। पहले मैच के बाद टीम ने जोरदार वापसी की। हमने आज काफी अच्छा खेल दिखाया। श्रीलंका की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी। फिर हमने दबाव से मुक्त होकर शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान के रूप में पहले मैच में मेरी कड़ी परीक्षा हुई। फिर दूसरे मैच में हमने काफी रन बनाए थे। इससे मुझे बतौर कप्तान सेटल होने का टाइम मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

धवन ने कहा- अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं

rohit sharma said team has been bounced back well
शिखर धवन - फोटो : File
मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने कहा, 'श्रीलंका के बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए थे और हमें बीच के ओवरों में विकेट निकालने की जरुरत थी। मेरी योजना काम आई। विकेट पर स्पिनरों के लिए मदद मौजूद थी और मेरी तैयारी भी अच्छी थी। जब भी आप नहीं खेलते हैं तो आपको अभ्यास करने और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत का समय मिलता है ताकि मौका मिलने पर आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।'

मैन ऑफ द सीरीज शिखर धवन ने कहा, 'मेरा मानना है कि अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हूं और मुझे अपने खेल के बारे में अच्छा से पता चला है। मुझे खुशी है कि निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर पा रहा हूं। जब भी मैं अर्धशतक जमाता हूं तो उसे शतक में तब्दील करने की कोशिश करता हूं। आपके लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा जरूरी टीम की जीत मायने रखती है। मैं यहां के दर्शकों का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं, इन लोगों ने शानदार साथ दिया।'

श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने कहा, 'बहुत ही निराशाजनक सीरीज रही। हमने अच्छी शुरुआत कि और भारत को उसके घर में हराने का अच्छा मौका था, लेकिन पिछले कुछ मैचों में हमारे गेंदबाज योजनाओं को ठीक से एक्सीक्यूट नहीं कर सके। हमारी आज शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अकिला धनंजय अच्छे गेंदबाज हैं और उनका भविष्य सुनहरा है। इसलिए मैंने उन्हें नई गेंद की जिम्मेदारी सौंपी। हमें भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करना होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed