फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma said he hated batting at no 3 answering a question about shubman gill batting position

Rohit Sharma: 'मुझे इससे नफरत थी'; दूसरे टेस्ट से पहले गिल के बल्लेबाजी क्रम पर ये क्या कह गए कप्तान रोहित

Tue, 02 Jan 2024 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

रोहित ने तुरंत कहा कि उनका मानना है कि यह एक व्यक्तिगत निर्णय है कि खिलाड़ी बल्लेबाजी क्रम को कैसे देखते हैं और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने ओपनिंग करना शुरू किया है, उन्हें अन्य स्थान गलत लगते हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma said he hated batting at no 3 answering a question about shubman gill batting position
रोहित शर्मा और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले, उन्होंने बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक और मजेदार टिप्पणी की। मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, रोहित से पूछा गया कि शुभमन गिल को अपने पसंदीदा ओपनिंग क्रम के बजाय नंबर तीन पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे हैं। रोहित ने तुरंत कहा कि उनका मानना है कि यह एक व्यक्तिगत निर्णय है कि खिलाड़ी बल्लेबाजी क्रम को कैसे देखते हैं और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने ओपनिंग करना शुरू किया है, उन्हें अन्य स्थान गलत लगते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने कहा "यह एक व्यक्तिगत बात है कि आप बल्लेबाजी क्रम के बारे में कैसे सोचते हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने से नफरत थी। यह मेरी निजी राय है। या तो आप बल्लेबाजी की शुरुआत करें या आप इंतजार करें और क्रम में थोड़ा नीचे जाएं। लेकिन जब से मैंने बल्लेबाजी की शुरुआत की है, नंबर कीन से लेकर नंबर सात तक, मुझे नहीं लगता कि यह किसी के लिए सही स्थिति है।'' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने आगे बताया "कभी-कभी जब सलामी बल्लेबाज पहली पारी में चोटिल हो जाता है, तो नंबर तीन को बाहर आकर बल्लेबाजी की शुरुआत करनी पड़ती है। इसलिए, मुझे इसमें ज्यादा अंतर नहीं दिखता है।"


दक्षिण अफ्रीका का टीम सीरीज का पहला मैच पारी के अंतर से जीती थी। अब अपने आखिरी मैच में कप्तानी कर रहे डीन एल्गर टीम को जीत दिलाते हुए विदाई लेना चाहेंगे। एल्गर को विजयी विदाई देने के लिए दक्षिण अफ्रीका उत्साहित होगा। 36 वर्षीय खिलाड़ी चोटिल टेम्बा बावुमा की जगह टीम की कप्तानी करेंगे और पहले टेस्ट में 185 रनों की शानदार पारी खेलकर अच्छी लय में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed