फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma’s Funny Banter With Paparazzi Goes Viral: “No One Can Touch You Guys”

Rohit Sharma: 'तुम्हें कोई हाथ भी नहीं लगा सकता', रोहित शर्मा ने मुंबई लौटकर पैपराजी पर इस तरह ली चुटकी, VIDEO

Mon, 01 Sep 2025 10:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Sep 2025 10:14 AM IST
सार

रोहित के इस लेटेस्ट एयरपोर्ट वीडियो ने उनके करोड़ों फैंस को खुश कर दिया है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक फैन्स उनकी इस लाइन को कोट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma’s Funny Banter With Paparazzi Goes Viral: “No One Can Touch You Guys”
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने ह्यूमर से फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं। बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद जब हिटमैन मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका अंदाज देखकर फैन्स और पैपराजी दोनों हंस पड़े। दरअसल, जैसे ही रोहित एयरपोर्ट से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। इसी बीच रोहित ने मजाकिया लहजे में कहा, 'तुम लोग बहुत बड़े लोग हो। तुमलोगों को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता।' इस लाइन पर वहां मौजूद सभी हंस पड़े और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए रोहित
रोहित के इस लेटेस्ट एयरपोर्ट वीडियो ने उनके करोड़ों फैंस को खुश कर दिया है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक फैन्स उनकी इस लाइन को कोट कर रहे हैं। कोई कह रहा है, 'हिटमैन हमेशा दिल जीत लेते हैं', तो कोई लिख रहा है, 'रोहित का स्वैग ही अलग है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पैपराजी के साथ रोहित का याराना
रोहित शर्मा अक्सर पैपराजी के साथ फ्रेंडली अंदाज में पेश आते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने हंसी-मजाक किया हो। उनकी कूल पर्सनैलिटी और सरल स्वभाव फैन्स को और भी करीब ला देते हैं। यही कारण है कि उनका हर एक छोटा क्लिप इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड करने लगता है। यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा का ह्यूमर सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका, 'मैं कप्तान हूं, मुझसे मत पूछो' वाला मजाक खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा, आईपीएल के दौरान फैन्स से बातचीत में उनकी चुटीली टिप्पणियां अक्सर ट्रेंड करती रही हैं। यही अंदाज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग और फैन्स के और करीब बना देता है।
विज्ञापन

आगे का क्रिकेट सफर
रोहित ने हाल ही में टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर है। पिछले दिनों बंगलूरू में हुए फिटनेस और ब्रोंको टेस्ट के बाद रोहित ने यह साबित कर दिया कि वे आगामी किसी भी वनडे सीरीज और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट हैं।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्तूबर में होने वाली सीरीज में उनसे बड़ी पारी की उम्मीदें हैं। बता दें कि ब्रोंको टेस्ट एक स्पेशलाइज्ड फिटनेस टेस्ट होता है, जिसमें खिलाड़ी की स्टैमिना, लंग कैपेसिटी और हार्ट-रेट को परखा जाता है। रोहित ने इस टेस्ट में अच्छे नंबर हासिल कर टीम मैनेजमेंट को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed