{"_id":"5e8a93588ebc3e72ba312e76","slug":"rohit-sharma-reminded-me-of-inzamam-ul-haq-with-his-batting-style-says-yuvraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंजी की तरह रोहित के पास भी शॉट खेलने का काफी समय'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इंजी की तरह रोहित के पास भी शॉट खेलने का काफी समय'
Mon, 06 Apr 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
रोहित युवराज
- फोटो : social media
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि करिअर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ इंजमाम उल हक की याद दिलाई थी। सीमित ओवरों की भारतीय टीम के उपकप्तान ने वनडे में जून 2007 में पदार्पण किया था जबकि टी-20 क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। रोहित को हालांकि इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
युवराज से जब रोहित को लेकर पहले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आक्रामक बल्लेबाज ऐसे खेलता था जैसे उसके पास काफी समय हो। युवराज ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आए थे तब वह ऐसी बल्लेबाजी करते थे जैसे उनके पास शॉट लगाने का काफी समय है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘रोहित ने मुझे इंजमाम की याद दिला दी। जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था।’ इंजमाम ने अपने करिअर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक एकदिवसीय खेले। उन्हें दवाब की स्थिति का सामना करने के लिए जाना जाता है। इंजमाम ने 2003 से 2007 तक पाकिस्तान की कप्तानी की थी।
विज्ञापन