फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Out for tri-series
IND Inning
55/0 (3.4 ov)
Target: 248
Sanju Samson 51(20)*
Abhishek Sharma 2 (3)
IND need 193 runs in 16.2 remaining overs

खत्म नहीं हो रहा टीम इंडिया का संकट, धवन की 'किस्मत' खुली

Wed, 28 Jan 2015 09:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Jan 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma Out for tri-series

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का त्रिकोणीय सीरीज में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है खासकर बल्लेबाजों का। बल्लेबाजों की लचर बल्लेबाजी के कारण टीम को शुरुआती 2 मैच गंवाने पड़े। तीसरा मैच जो बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका उसमें भी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे।

विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए सिर्फ बल्लेबाजी की नहीं गेंदबाजी भी चिंता का सबब बना हुआ है। भारत को अब सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड को हर हाल में हराना ही होगा। मैच रद्द होने या टाई होने की सूरत में भारत फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन


धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को उम्मीद थी कि अंतिम मैच में उसके इन-फॉर्म बल्लेबाज रोहित शर्मा जरूर वापसी कर लेंगे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। वहीं रन बनाने के लिए लगातार जूझने के बावजूद पहले शिखर धवन को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली और अब 3 मैचों में सिर्फ 11 रन बनाने के बावजूद उन्हें फिर में मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। पिछले 9 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाने वाले धवन लगातार टीम में बने हुए हैं लेकिन बल्ले से असफलता को छोड़ दिया जाए तो उनकी किस्मत इस कदर मेहरबान है कि कोई कुछ भी नहीं कर पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शर्मा पूरी त्रिकोणीय सीरीज हो गए बाहर

Rohit Sharma Out for tri-series

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला त्रिकोणीय सीरीज का अंतिम लीग मैच सेमीफाइनल बन गया है जो भी टीम जीतेगी वही फाइनल में पहुंचेगी। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लग गया।

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन की मानें तो रोहित पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में 30 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले में उनको उतारकर प्रबंधन वर्ल्ड कप से पहले किसी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहता। साथ ही अगर भारतीय टीम फाइनल में भी पहुंच जाती है तब भी रोहित को नहीं उतारा जाएगा।

पहले मैच में 138 रन की शानदार पारी के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। टीम के एक सूत्र ने कहा, "त्रिकोणीय सीरीज में भले ही भारत फाइनल में भी पहुंच जाए, फिर भी रोहित के खेलने की संभावना न के बराबर है। उनकी चोट में काफी सुधार है फिर टीम प्रबंधन वर्ल्ड कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले किसी तरह का जोखिम लेना नहीं चाहता। फीजियो ने भी रोहित शर्मा का एमआरआई रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें एक हफ्ते तक आराम की सलाह दी है और उसके बाद ही अभ्यास शुरू करने को कहा है।"

फिर खुल गई धवन की 'किस्मत'

Rohit Sharma Out for tri-series

त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया के एकमात्र शतकवीर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं तो ऐसे में दूसरे ओपनर शिखर धवन की किस्मत खुलनी ही थी। रोहित की जगह पर टीम में और कोई सलामी बल्‍लेबाज नहीं है जिसे ओप‌निंग पर भेजा जा सके इसलिए धवन का इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेलना तय है।

धवन सीरीज में अपने खेले 3 मैचों में 2, 1 और 8 रन ही बना पाए हैं और टीम को अभी भी उन्हें ठोने के अलावा और कोई चारा नहीं है क्योंकि रोहित के बाहर होने के बाद अंजिक्य रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया के सामने मजबूरी यह है कि उसके पास 17 सदस्‍यीय टीम में सिर्फ 7 विशेषज्ञ बल्‍लेबाज हैं जिसमें रोहित अनफिट हैं तो उनकी जगह किसे दी जाए जो ओपनिंग करने में माहिर हो। निर्णायक मुकाबले में टीम कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहेगी।

हालांकि टीम के पास एक जुगाड़ यह भी हो सकता है कि धवन को बाहर कर रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करने का जिम्मा अंबाती रायडु को सौंप दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed