फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma nears many crucial milestones during test series against Bangladesh close to surpass sehwag

Rohit: टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय से लेकर शतकों के अर्धशतक तक, इन रिकॉर्ड पर होगी रोहित की नजर

Mon, 16 Sep 2024 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

भारत का 19 सितंबर से बांग्लादेश से सामना होना है। दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

विज्ञापन
Rohit Sharma nears many crucial milestones during test series against Bangladesh close to surpass sehwag
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा घरेलू टेस्ट सत्र में भारत का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान उनकी नजरें बल्ले से भी योगदान देने पर टिकी होंगी। भारत का 19 सितंबर से बांग्लादेश से सामना होना है। दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। कुछ ऐसी उपलब्धियां हैं जिन पर रोहित की नजरें होंगी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। 
विज्ञापन

रोहित मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में अच्छी बल्लेबाजी की है और नौ मैचों में 46.66 के औसत से 700 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। रोहित डब्ल्यूटीसी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 12वें स्थान पर हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर हैं जिन्होंने अब तक 1398 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात छक्के लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ेंगे रोहित 
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लाल गेंद के प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ा था। रोहित राजकोट टेस्ट के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे थे और उन्होंने सीरीज के खत्म होने तक 84 छक्के लगाए थे। धोनी के नाम टेस्ट में 78 छक्के हैं। रोहित अब इस मामले में बस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं जिन्होंने लाल गेंद के इस प्रारूप में 103 मैचों में 90 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में सात छक्के जड़ने में सफल रहे तो वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन

रोहित के पास 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने का अवसर 
इतना ही नहीं रोहित के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने का भी सुनहरा अवसर है। अगर वह ऐसा करने में सफल हुए तो दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने टेस्ट में 100 या इससे अधिक छक्के लगाए हैं। अब तक इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (131), न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (107) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100) ने ही टेस्ट में 100 छक्के लगाने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। 

द्रविड़ को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर रोहित 
टी20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। उनके नाम फिलहाल 620 छक्के हैं और वह इस टैली में बढ़ोत्तरी करना चाहेंगे। इसके अलावा रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल 48 शतक हैं और उनके नाम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान शतकों का अर्धशतक पूरा करने का अवसर होगा। रोहित अगर बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में से दो में भी शतक जड़ने में सफल रहे तो वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। द्रविड़ के नाम भी रोहित के समान 48 शतक हैं। रोहित अगर एक शतक लगाते हैं तो वह भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे आगे फिलहाल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रमशः 100 और 80 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed