फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma humorously clarified that Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane have not retired during PC

IND vs AUS: क्या पुजारा-रहाणे ने भी ले लिया संन्यास? कप्तान रोहित का बयान सुन हंस पड़े सभी लोग, देखें वीडियो

Wed, 18 Dec 2024 04:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

अश्विन के संन्यास पर बोलते हुए रोहित पुजारा और रहाणे की बात करने लगे जिससे यह भ्रम फैल गया कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों ने भी संन्यास का फैसला ले लिया है। हालांकि, रोहित को तुरंत ही इसका अहसास हुआ और उन्हें स्पष्ट किया कि पुजारा और रहाणे ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है।

विज्ञापन
Rohit Sharma humorously clarified that Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane have not retired during PC
रोहित शर्मा - फोटो : X

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर पत्रकारों के साथ मजेदार मूड में नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में स्पष्ट किया कि अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ मजेदार वाक्या
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद रोहित के साथ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। अश्विन के संन्यास पर बोलते हुए रोहित पुजारा और रहाणे की बात करने लगे जिससे यह भ्रम फैल गया कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों ने भी संन्यास का फैसला ले लिया है। हालांकि, रोहित को तुरंत ही इसका अहसास हुआ और उन्हें स्पष्ट किया कि पुजारा और रहाणे ने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा, जब आप एक साथ काफी क्रिकेट खेलते हो और फिर देखते हो कि यह सभी लोग बारी-बारी से जा रहे हैं तो इससे भावनाएं उमड़ती हैं। लेकिन हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। हम पहले भी दोस्त थे और आगे भी रहेंगे। बस वह हमारे साथ दौरों पर नहीं रहेगा। रहाणे मुंबई में हैं तो मिलना हो जाता है, लेकिन पुजारा राजकोट में छिपे रहते हैं, फिर भी उनसे मिलने का मौका खोज लेते हैं। 

विज्ञापन

रोहित ने कहा, इन्होंने काफी रन बनाए और भारत को मैच जिताने में भूमिका अदा की और जाहिर है कि इन्हें मिस किया जाएगा। वैसे रहाणे ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। आप लोग मुझे मुसीबत में डालोगे। पुजारा ने भी संन्यास नहीं लिया है और वे अभी यहां हैं भी नहीं। इन दोनें का हमेशा स्वागत है और इनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। 

पुजारा-रहाणे के करियर पर असमंजस 
रोहित के स्पष्ट करते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। पुजारा और रहाणे भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इन दोनों का अंतरराष्ट्रीय करियर चुनौतियों से भरा रहा है। इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर कुल 188 टेस्ट मैच खेले हैं और करीब 12000 से अधिक रन बनाए हैं। पुजारा और रहाणे लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी क्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed