फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rohit sharma hit century against england in final t20i twitter reactions

रोहित शर्मा के शतक जमाते ही ट्विटर पर आया बधाईयों का सैलाब, महान बल्लेबाजों ने किया सलाम

Sun, 08 Jul 2018 10:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma hit century against england in final t20i twitter reactions
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के तूफानी शतक के बूते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदते हुए 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। ब्रिस्टल में रविवार को 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आसानी से 8 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 56 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद  100 रन तो  हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। 

विज्ञापन


रोहित शर्मा के शतक के बाद ट्विटर पर बधाईयों का सैलाब उमड़ पड़ा। चलिए देखते हैं कि किसने क्या कहा 'हिटमैन' के बारे में:

विज्ञापन
विज्ञापन



(इंग्लैंड हम शर्मिंदा हैं, टैलेंट अभी जिंदा है। रोहित शर्मा ने बहुत की उम्दा पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक और भी कई आएंगे। कुंगफू पांड्या का बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रयास। सीरीज जीत की असली हकदार टीम इंडिया।)




(रोहित शर्मा द्वारा बहुत ही साफ सुथरी पारी। यह पारी देखने में बहुत मजा आया। उम्मीद है कि यह फॉर्म अब वन-डे में अनुवादित होगा। 19वें ओवर में मेरा किया आकलन बिलकुल सही निकला।)




(रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में तीन या इससे अधिक शतक जमाए हो।)





(सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया का शानदार टीम प्रयास। दक्षिण अफ्रीका में सीमित ओवर सीरीज जीतने के बाद एक बार फिर प्रभावी प्रदर्शन। गेंदबाजों ने शानदार काम करके टीम इंडिया की वापसी कराई और रोहित शर्मा, विराट कोहली व हार्दिक पांड्या ने लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान बना दिया। उम्मीद है कि हमारी लय जारी रहेगी।)




(रोहित शर्मा तुम्हारी शानदार पारी। बेहतरीन शतक भाई। हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन। टीम इंडिया को बधाई। इंग्लैंड में भारत की गर्मी।)




(टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम प्रयास दिखाया।)




(हिटमैन को एक और बेहतरीन शतक पर बधाई। बढ़ते रहो रोहित शर्मा।)




(टीम इंडिया की तरफ से शानदार जीत। गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास दिखाकर इंग्लैंड को 200 रन के भीतर रोका और फिर रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करने को बेहद आसान बना दिया। तीसरे टी-20 इंटरनेशनल शतक में रोहित को प्रयास नहीं करना पड़ा हमेशा की तरह। लगातार छठी टी-20 सीरीज जीत टीम इंडिया के लिए स्पेशल है।)





(लक्ष्य का पीछा करने का क्या बेहतरीन तरीका रहा। रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया और टीम इंडिया ने एक और सीरीज जीती। मजेदार बात यह है कि टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज अब तक गंवाई नहीं है।)




(उम्दा टी-20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार सीरीज जीत। दिल से कप्तान और टीम इंडिया को शुभकामनाएं। रोहित शर्मा की बेहतरीन सेंचुरी।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed