फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma has reiterated his commitment to Mumbai Indians saying that his mindset has not changed IPL 2025

IPL 2025: भूमिका बदलने के बावजूद मुंबई को सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं रोहित, बोले- नहीं बदली मानसिकता

Sat, 29 Mar 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम आईपीएल 2024 में 10वें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
Rohit Sharma has reiterated his commitment to Mumbai Indians saying that his mindset has not changed IPL 2025
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बावजूद मुंबई इंडियंस को पुरानी सफलता दिलाने के लिए उनकी मानसिकता नहीं बदली है। पिछले सीजन मुंबई ने 14 में से चार मैच जीते थे और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 
विज्ञापन

रोहित बोले- टी20 विश्व कप में था ध्यान 
एमआई टीम से साक्षात्कार में रोहित ने कहा कि मुंबई ने पिछले सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है। रोहित ने कहा कि हर खिलाड़ी को वापसी करने के लिए दृढ़ संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने टी20 करियर को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, जो उन्होंने टी20 विश्व कप जीत के बाद किया। रोहित ने कहा, टीम का वो अच्छा प्रदर्शन नहीं था और मेरे ख्याल से हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आईपीएल के बाद कई सारी चीजें थी जिसे देखना था। मुझे पता था कि विश्व कप आ रहा है, इसलिए मेरा ध्यान विश्व कप की तरफ शिफ्ट हो गया। मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होगा इसलिए मैं जोखिम नहीं लेना चाहता था। 

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)




ये भी पढ़ें: GT vs MI Playing 11: जीत का खाता खोलने उतरेंगे गुजरात-मुंबई, हार्दिक करेंगे वापसी; वाशिंगटन को मिलेगा मौका?
विज्ञापन
विज्ञापन

'काफी चीजें बदल गई'
रोहित ने कहा कि जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है, तब से पिछले 15 साल में काफी चीजें बदल गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए जो वो करना चाहते हैं वो तय है। उन्होंने कहा, जब से मैंने शुरुआत की थी, तब से लेकर अभी तक काफी चीजें बदल गई हैं। मैं पहले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करता था लेकिन अब ओपनिंग कर रहा हूं। मैं पहले कप्तान था, अब नहीं हूं। ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं खेलता था और चैंपियनशिप जीती, लेकिन वह टीम में नहीं है। वे अब कोच के भूमिका निभा रहे हैं। भूमिकाएं बदल रही हैं और कई चीजें बदल गई हैं, लेकिन मानसिकता नहीं बदली है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो
 
विज्ञापन

रोहित ने कहा, मैं जो टीम के लिए करना चाहता हूं वो नहीं बदला है। वो है मैच और ट्रॉफी जीतना। मुंबई इंडियंस इसी चीजों के लिए जानी जाती है। इन सभी वर्षों में हमने कई ट्रॉफी जीती हैं, ऐसी परिस्थिति में मैच जीते हैं जिस पर किसी को भरोसा नहीं था। यही है मुंबई इंडियंस और वो इसके लिए ही जानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed