फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma has also forgotten the wedding ring Apart from iPad wallet Virat Kohli old interview viral

Rohit Sharma: आईपैड-वॉलेट के अलावा वेडिंग रिंग भी भूल चुके हैं रोहित शर्मा, विराट ने बताई थी हिटमैन की ये आदत

Sun, 22 Jan 2023 06:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Jan 2023 06:04 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा टॉस के दौरान वह अपना फैसला ही भूल गए। रोहित थोड़ी देर तक सोचते रहे। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और मैच रेफरी रोहित के बोलने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर तक सोचने के बाद रोहित ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Rohit Sharma has also forgotten the wedding ring Apart from iPad wallet  Virat Kohli old interview viral
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 108 रन पर समेट दिया। उसने दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। इस मैच में एक वाकये ने सबके चेहरे पर हंसी ला दी।
विज्ञापन

दरअसल, रोहित शर्मा टॉस के दौरान वह अपना फैसला ही भूल गए। रोहित थोड़ी देर तक सोचते रहे। ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और मैच रेफरी रोहित के बोलने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर तक सोचने के बाद रोहित ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि मैच से पहले काफी चर्चा होती है। ऐसे में वह अपना फैसला थोड़ी देर के लिए भूल गए थे, लेकिन वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने रोहित के बारे में क्या था?
रोहित पहली बार कोई चीज नहीं भूले हैं। उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि रोहित जितनी चीजें भूलते हैं, उतनी कोई नहीं। इस बात पर हिटमैन ने भी बाद में मुहर लगाई थी। कोहली ने कहा कि रोहित आईपैड, वॉलेट, फोन भी भूल चुके हैं। हालांकि, वह क्रिकेट का सामान नहीं भूलते।

विज्ञापन

उमेश यादव को देखकर आई थी रिंग की याद
रोहित ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक बार वेडिंग रिंग भूल गए। उस समय उनकी नई-नई शादी हुई थी। पहले रोहित वेडिंग रिंग को उतारकर सोते थे, लेकिन अब वह भूलने की डर से पहने रहते हैं। रोहित ने बताया था कि एक बार वह तैयार होकर बस में चढ़ गए थे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले उमेश यादव की रिंग को देखकर उन्हें अपनी रिंग की याद आई थी। वह रिंग को भूल चुके थे। 

हरभजन की मदद से मिली थी रिंग
रोहित ने फिर हरभजन सिंह को इस बारे में बताया। वह किसी और को नहीं कहना चाहते थे, क्योंकि टीम के अन्य सदस्य उनके ऊपर हंसते। हरभजन ने एक दोस्त की मदद से उन्हें रिंग दिलवा दी। उस घटना के बाद रोहित कभी रिंग नहीं भूलते। वह अपने टीम के साथियों को कह चुके हैं होटल से निकलने से पहले उन्हें सबकुछ को लेकर याद दिला दिया करें। साथ ही पत्नी रितिका भी उन्हें फोन कर सबकुछ पूछ लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed