फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma gives complete independence, increased confidence in his captaincy says Bumrah

रोहित देते हैं पूरी आजादी, उनकी कप्तानी में बढ़ा आत्मविश्वास: बुमराह

Tue, 22 Sep 2020 06:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Sep 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma gives complete independence, increased confidence in his captaincy says Bumrah
rohit sharma

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मुंबई इंडियसं में रोहित शर्मा की कप्तानी में मिलने वाली आजादी ने उनके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। बुमराह रिकॉर्ड चार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई टीम के अहम सदस्य हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अपनी बात करूं तो उन्होंने (रोहित) मुझे हमेशा आजादी दी है। मुझे खुद के मुताबिक गेंदबाजी करने के लिए कहा है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो वह कहते हैं कि आप अपनी गेंदबाजी की जिम्मेदारी खुद लें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही जिम्मेदारी का अहसास भी होता है कि मैं जो भी करूंगा उसके लिए खुद जिम्मेदार रहूंगा। यह किसी भी कप्तान के लिए बड़ी बात है क्योंकि इससे गेंदबाजों का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। वह आप पर और आपकेफैसले पर भरोसा करते हैं। यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है।’
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव

वह (रोहित) मैदान में दूसरे खिलाड़ी से सुझाव लेने में हिचकते नहीं हैं। मैंने कई बार देखा है मुश्किल या दबाव की स्थिति में वह शांत और एकाग्र रहते हैं। वह उस दौरान कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते

विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर खान, सदस्य कोचिंग स्टाफ

वह बहुत ही शांत स्वभाव वाले खिलाड़ी हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं, तो उनकी शैली में कलात्मकता होती है। आप उसे असल कलात्मकता कह सकते हैं लेकिन जब खेल के बारे में सोचने की बात होती है तो उनका दिमाग बहुत तेज चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed