{"_id":"5dd7e7fd8ebc3e54f8783fa3","slug":"rohit-sharma-create-history-to-hit-one-six-and-break-humongous-record-in-pink-ball-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने उड़ाया पिंक बॉल टेस्ट का पहला छक्का, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने उड़ाया पिंक बॉल टेस्ट का पहला छक्का, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे व ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा बल्ला भले ही नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, इंदौर टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में भी खामोश रहा। उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। वह केवल 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्के लगाए।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इस एक छक्के की वजह से रोहित ने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। बांग्लादेश के 106 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने पहली पारी की पांचवीं गेंद पर एक शानदार सिक्स जड़ दिया। इसके साथ ही वह पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : Social Media
इसके अलावा रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (398 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। रोहित के नाम पर अब कुल 399 छक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Chris Gayle
- फोटो : social Media
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने अब तक कुल 534 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 476 छक्कों के साथ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।