{"_id":"685126e38f00368cd204c714","slug":"rohit-sharma-congratulated-angelo-mathews-who-is-playing-his-last-test-match-remembered-his-under-19-days-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज को रोहित शर्मा ने दी बधाई, अंडर-19 के दिनों को याद किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज को रोहित शर्मा ने दी बधाई, अंडर-19 के दिनों को याद किया
Tue, 17 Jun 2025 01:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 PM IST
सार
रोहित ने कहा- एंजी (एंजेलो मैथ्यूज) आपके शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई। आपका आखिरी टेस्ट मैच है। मैं आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : angelo mathews (instagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के एजेलो मैथ्यूज को उनके आखिरी टेस्ट मैच के लिए बधाई दी है। मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रोहित ने दी मैथ्यूज को बधाई
रोहित शर्मा ने एंजेलो मैथ्यूज को बधाई देते हुए कहा- हे एंजी (एंजेलो मैथ्यूज) आपके शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई। कल आपका आखिरी टेस्ट मैच है। मैं आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों में हमने अंडर 19 के दिनों से लेकर अब तक बहुत अच्छी लड़ाइयां लड़ी हैं। आप अपने देश के लिए एक सच्चे सेवक रहे हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि घर पर हर कोई आपके देश के लिए किए गए काम की सराहना करेगा।

Rohit Sharma's heartfelt message to Angelo Mathews on his retirement.🤍 pic.twitter.com/1zykzOVVuq
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 17, 2025
मैथ्यूज ने 118 टेस्ट मैचों में बनाए 8167 रन
38 वर्षीय मैथ्यूज ने 118 टेस्ट मुकाबलों में 16 शतक और 45 अर्धशतकों की मदद से 8167 रन बनाए हैं। वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहे हैं। रोहित ने आगे कहा- यह कुछ ऐसा है जो बहुत से लोगों को हासिल नहीं हुआ है जो आपने हासिल किया है, इसलिए फिर से बधाई और आगे बढ़ते हुए। खुशहाल रिटायरमेंट का आनंद लें।