टीम इंडिया के हिटमैन रोहित करेंगे वापसी, टेस्ट मैच के लिए हो सकता चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिटमैन से मशहूर टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा लंबे वक्त के बाद मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं और जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा टीम में वापसी करेंगे।
इससे पहले उन्होंने एक अभ्यास मैच में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। मालूम हो कि रोहित शर्मा बीते 4 माह से मैदान से बाहर हैमस्ट्रिंग की सर्जरी से गुजर रहे थे। अपनी फिटनेस को लेकर रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि वे अब ज्यादा देर खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।
रोहित शर्मा ने विजय हजारे टूर्नामेंट में 4 मार्च को मुंबई की ओर से एक मैच खेला। 6 मार्च को भी मार्च को भी वे एक मैच मुंबई की ओर से खेलेंगे।
Finally done with rehab,Can't wait to play Vijay Hazare on 4th & 6th. Thank you to everyone who helped me get here.Counting down the minutes
विज्ञापन विज्ञापन— Rohit Sharma (@ImRo45) March 1, 2017
Those 22 yards are home for me and after 4 months of being away, it's good to be home! It took a lot to get here but worth every second
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 4, 2017
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस साबित कर बल्ले से चयनकर्ताओं को चयन के लिए मजबूर करना होगा। अब देखना ये होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले
तीसरे और चौथे टेस्ट में अपनी जगह बना पाते हैं कि नहीं। बता दें कि अभी तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम का चयन होना है।
रोहित ने कहा कि 'मैंने अपने करियर में अभी तक इस बारे में कभी नहीं सोचा कि मुझसे प्रतिस्पर्धा में कौन है। बतौर खिलाड़ी आप सुधार नहीं कर सकते, अगर आप सिर्फ
इसी आधार पर सोचते रहोगे। मेरी प्रतिस्पर्धा खुद से है। मैं अपना समय उन चीजों पर नहीं लगाता जो मेरे नियंत्रण में नहीं हैं।
लेकिन भारत जो भी मैच खेले, उसमें मैं एक भी मैच चूकना नहीं चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय तक एकदिवसीय मैचों में मीडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी की है लेकिन अगर टीम मुझसे टेस्ट में ओपन कराना चाहती है तो मैं इस बारे में सोचूंगा।'