{"_id":"59b11cc04f1c1be97f8b4ac4","slug":"rohit-sharma-challenged-aussies-in-a-talking-way-after-sri-lanka-conquered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन डे सीरीज: टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, अब 'कंगारुओं' की बारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वन डे सीरीज: टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, अब 'कंगारुओं' की बारी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 07 Sep 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम का हर सदस्य श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से बेहद खुश है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका की धरती पर 9-0 से मिली जीत को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इशारों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेतावनी भी दे डाली। रोहित ने कहा, श्रीलंका का सफर बेहद शानदार रहा। हम सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक यादगार दौरा रहा। हम अजेय होकर देश लौट रहे हैं। ये एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
हमारे पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है
रोहित शर्मा
- फोटो : pti
रोहित ने आगे कहा कि टेस्ट सीरीज से लेकर टी-20 तक हमने बेहतर क्रिकेट खेली है। हमने हर मैच को जीता। हम बिना हारे घर लौट रहे हैं। ऐसा करना आसान नहीं रहता, भले ही फिर आप किसी भी देश के खिलाफ खेल रहे हों। हमने ऐसी जीत इसलिए हासिल की, क्योंकि हमारे पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। अच्छा सपोर्टिंग स्टाफ है। खिलाड़ी हर समय अपना बेस्ट देने को तैयार रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का इंतजार है
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL official web
रोहित ने आगे कहा कि हमें इस तरह के प्यार और साथ की हमेशा जरूरत पड़ेगी। अब हम सारा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगाएंगे। हमें इस सीरीज का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि सितंबर-अक्टूबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच वन डे तथा तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है