{"_id":"5c88b0d2bdec22142d5e3c3a","slug":"rohit-sharma-can-break-four-records-in-4th-odi-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका, फाइनल वन-डे में तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा के पास सुनहरा मौका, फाइनल वन-डे में तोड़ सकते हैं ये 4 रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma 100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया आज पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पांचवां व फाइनल मुकाबले खेलने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में फैंस के चहेते रोहित शर्मा के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का गोल्डन चांस होगा। आइए जानते हैं पांचवें वन-डे में हिटमैन कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
2 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने से अब सिर्फ 46 रन दूर हैं। अगर इस मैच में रोहित 46 रन बना लेते हैं तो वह कोहली और डीविलियर्स के बाद सबसे कम पारियों में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा अब तक 205 मैचों की 199 पारी में 7954 रन बना चुके है।
3 of 5
rohit sharma 100
इस मुकाबले में रोहित के सामने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती भी होगी। इस मैच में रोहित रनों के मामले में माइकल क्लार्क (7981) को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए रोहित को आखिरी वन-डे में 26 रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma 100
अगर इस मैच में रोहित शर्मा तूफानी पारी खेलते हुए सात छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेटर में धोनी के ओवरऑल छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। रोहित ने वन-डे में अब तक कुल 218 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अपने करियर के 700 चौके पूरे कर सकते है। रोहित शर्मा अब तक 695 चौके लगा चुके है। इस रिकॉर्ड से वह मात्र 5 चौके पीछे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।