फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma breaks AB De villiers record in ODI reaches in 17th position among highest scorers in ODI

Rohit Sharma Record: श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित अर्धशतक से चूके, लेकिन तोड़ दिया डिविलियर्स का रिकॉर्ड

Sun, 15 Jan 2023 10:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 10:15 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वह 42 रन बनाकर आउट हो गए और अपने अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma breaks AB De villiers record in ODI reaches in 17th position among highest scorers in ODI
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सीरीज के लिहाज से कोई मायने नहीं रखता था। शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पूरी दुनिया के लिए इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 390 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को 73 रन पर समेटकर 317 रन के बड़े अंतर से यह मैच जीता और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम के अलावा इस मुकाबले में शुभमन गिल, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने भी कमाल किया। गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 97 गेंद में 116 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली ने 110 गेंद में 166 रन की नाबाद पारी खेली और अपने वनडे करियर का 46वां शतक पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ यह उनका 10वां शतक था। कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इन दोनों के अलावा कप्तान रोहित ने भी 42 रन की पारी खेली और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने इस मैच में 49 गेंदों का सामना किया। उन्होंने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया। अब रोहित वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 17वें नंबर पर आ गए हैं। 

एबी डिविलियर्स ने 228 मैच की 218 पारियों में 53.50 के औसत और 101.09 के स्ट्राइक रेट से 9577 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक भी लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा 238 मैच की 231 पारियों में 48.71 के औसत और 89.60 के स्ट्राइक रेट से 9596 रन बना चुके हैं। रोहित ने अब तक वनडे में 29 शतक लगाए हैं। रोहित इस साल वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed