फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma becomes batsman with most sixes in International T20 cricket leaves behind martin guptill

Rohit Sharma Record: टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित, मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा

Sat, 24 Sep 2022 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 03:18 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Rohit Sharma becomes batsman with most sixes in International T20 cricket leaves behind martin guptill
रोहित टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भारत के नाम रहा। बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की। भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा का योगदान सबसे ज्यादा रहा। उन्होंने 20 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। इन चार छक्कों के साथ रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


रोहित टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 176 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, मार्टिन गुप्टिल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 172 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं, गेल ने 124 छक्के लगाए हैं। रोहित के अलावा विराट कोहली दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में देश के लिए 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 104 छक्के निकले हैं। 
विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित शर्मा ने 138 मैच में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह 176 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने 121 मैचों में ही 172 छक्के लगाए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद क्रिस गेल इन दोनों से काफी पीछे हैं। गेल ने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन 115 मैचों में 120 छक्कों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान 94 मैचों में 119 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
 
बल्लेबाज मैच रन छक्के
रोहित शर्मा (भारत) 138 3677 176
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 121 3497 172
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 79 1899 124
इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) 115 2458 120
एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 94 2908 119


सीरीज में बराबरी पर पहुंचा भारत
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 90 रन बनाए थे। कप्तान फिंच ने 15 गेंद में 31 और मैथ्यू वेड ने 20 गेंद में 43 रन की पारी खेली। भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। 

91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए रोहित और राहुल ने 17 गेंदों में 39 रन जोड़ शानदार शुरुआत की। राहुल आउट हुए, लेकिन रोहित क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने 20 गेंद में 46 रन बनाए और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। अंत में दिनेश कार्तिक ने दो गेंद में 10 रन बनाकर मैच खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed