फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma became fifth highest run-scorer for India after Sachin, Virat, ganguly Dravid, left Dhoni behind

Rohit Sharma Record: रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा, भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Fri, 21 Jul 2023 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। वह देश के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब उनके पास सौरव गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका है। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma became fifth highest run-scorer for India after Sachin, Virat, ganguly Dravid, left Dhoni behind
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार 80 रन बनाए। रोहित एक और टेस्ट शतक लगाने से चूक गए, लेकिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। यह टेस्ट क्रिकेट में रोहित की लगातार 29वीं पारी थी, जिसमें उन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। रोहित से पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने लगातार 29 पारियों में दहाई का आंकड़ा पार किया था। अगर रोहित अगली पारी में भी 10 रन बना लेते हैं तो वह लगातार 30 पारियों में दहाई का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि रोहित ने पारी की शुरुआत करते हुए लगातार 29 पारियों में दहाई का आंकड़ा छुआ है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के साथ जमकर विकेट गिरते हैं। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित पहले ही धोनी से आगे थे, लेकिन धोनी ने एशिया 11 के लिए भी कुछ मैच खेले थे। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके रन ज्यादा हैं।
विज्ञापन


धोनी ने भारत के लिए 17092 रन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17266 रन बनाए हैं, जबकि रोहित भारत के लिए 17281 रन बना चुके हैं। इस सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 664 मैचों में 34357 रन बनाए हैं। मास्टर ब्लास्टर के बाद विराट कोहली हैं, जिन्होंने 25461 रन बनाए हैं। तेंदुलकर ने भारत के अलावा कभी किसी अन्य टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। कोहली ने भी एशिया 11 या आईसीसी की किसी भी टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। 24208 रनों के साथ राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने आईसीसी वर्ल्ड XI और एशिया XI के लिए भी कुछ मैच खेले हैं। सौरव गांगुली 18575 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोहित, गांगुली के काफी करीब हैं और अगले एक साल में उनकी जगह चौथे स्थान पर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा वर्तमान में सभी प्रारूपों के भारत के कप्तान हैं। हालांकि, वनडे विश्व कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है। यदि, रोहित अगले दो साल तक खेल पाते हैं और अच्छी लय में रहते हैं तो वह भारत के लिए 20 हजार रन बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed