फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal named in Mumbai's squad for their Ranji Trophy match against J&k

Ranji Trophy: रोहित और यशस्वी का नाम रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम में शामिल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होना है मैच

Mon, 20 Jan 2025 04:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच 23 जनवरी से एमसीए-बीकेसी ग्राउंड पर मुकाबला खेला जाना है। टीम की अगुआई अजिंक्य रहाणे ही करेंगे।

विज्ञापन
Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal named in Mumbai's squad for their Ranji Trophy match against J&k
रोहित शर्मा - फोटो : X
loader

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई टीम में शामिल है। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच 23 जनवरी से एमसीए-बीकेसी ग्राउंड पर मुकाबला खेला जाना है। टीम की अगुआई अजिंक्य रहाणे ही करेंगे। मालूम हो कि हाल ही में रोहित ने इस मैच में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन

रोहित पिछले कुछ समय से लाल गेंद के प्रारूप में संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित प्रभावित नहीं कर सके थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट प्रारूप में खराब फॉर्म में चल रहे हैं रोहित 
37 साल के रोहित ने टेस्ट में अपनी पिछली 15 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाने के बावजूद इस प्रारूप से संन्यास लेने से इन्कार कर दिया था। रोहित ने पिछले सप्ताह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया था। रोहित हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह विफल रहे थे। वह तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन ही बना सके थे। खराब फॉर्म के कारण वह पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में नहीं खेले थे।
विज्ञापन

रोहित ने 2015 में खेला था रणजी मैच
रोहित पिछली बार 2015 में मुंबई की ओर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में खेले थे। देश के टेस्ट और वनडे कप्तान को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद अपने बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत महसूस हुई है। ऑस्ट्रेलिया में रोहित ने चार टेस्ट मैचों में 3,9, 10, 3, 6 की पारी खेली थी। पांच पारियों में उनका औसत 10.93 का रहा था।

यशस्वी ने भी घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया था और वह हाल ही में मुंबई टीम से जुड़े थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 23 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में 391 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 43.44 का रहा। यशस्वी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। 

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियान, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डियास, कर्श कोठारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed