{"_id":"618254e8fdf0de113247a1fb","slug":"rohit-sharma-and-virat-kohli-were-seen-in-rhythm-before-the-match-against-afghanistan-hit-a-lot-of-fours-and-sixes-during-practice-bcci-shared-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले लय में दिखे रोहित-विराट, प्रैक्टिस के दौरान खूब लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले लय में दिखे रोहित-विराट, प्रैक्टिस के दौरान खूब लगाए चौके-छक्के
Wed, 03 Nov 2021 02:52 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:52 PM IST
सार
टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान को पटखनी देने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा लय में दिखे। इन दोनों क्रिकेटरों ने नेट सेशन के दौरान जमकर चौके छक्के लगाए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला अबू धाबी में होगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय टीम में जमकर अभ्यास किया। इस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान लय में नजर आए। इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
विज्ञापन
रोहित-विराट ने लगाए चौके-छक्के
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभ्यास के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जमकर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। नेट अभ्यास के दौरान इन दोनों बल्लेबाजों ने साथी गेंदबाजों की गेंदों पर खूब चौके छक्के लगाए। अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले जाने वाले मैच में रोहित से टीम इंडिया को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बीते दो मैचों में रोहित ने टीम इंडिया को निराश किया। वह पाकिस्तान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Talk about getting into the groove 💪 👍@imVkohli | @ImRo45 #TeamIndia #T20WorldCup #INDvAFG pic.twitter.com/utXY9tSOKE
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 3, 2021
रोहित कर सकते हैं ओपनिंग
31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले गए मैच में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। जबकि पारी की शुरुआत ईशान किशन और केएल राहुल ने की थी। रोहित को तीसरे नंबर पर देख कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए थे। वहीं, विराट कोहली ने चौथे नंबर पर बैटिंग की। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित को फिर से ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
सूर्यकुमार की हो सकती है वापसी
कीवी टीम के खिलाफ हुए मैच में चोट के वजह से सूर्यकुमार यादव खेल नहीं पाए थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को शामिल किया गया। लेकिन आज खेले जाने वाले मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी तय है। अगर वह टीम में वापस आते हैं तो ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखने के लिए भारत को अफगानिस्तान समेत शेष मैचों बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। वैसे कुल मिलाकर सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर खड़ी टीम इंडिया को अद्भुत चमत्कार ही अंतिम चार में पहुंचा सकता है।