{"_id":"5ca182c4bdec222dcd5a8d00","slug":"roger-federer-wins-miami-open-2019-title-after-beat-john-isner-in-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"101वें खिताब के साथ रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
101वें खिताब के साथ रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे फेडरर
Mon, 01 Apr 2019 10:52 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
roger federer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियामी मास्टर्स के रूप में अपना रिकॉर्ड 101वां खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 37 वर्षीय फेडरर ने फाइनल में गत चैंपियन जॉन इस्नेर को आसानी से 6-1,6-4 से हराकर मियामी में अपनी चौथी ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
फेडरर का यह 50वां मास्टर्स फाइनल था। उनके 28 मास्टर्स खिताब हो गए हैं। फेडरर की यह इस्नेर पर आठ मैचों में छठी जीत है। इस जीत से फेडरर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हटाकर फिर से दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच पहले, राफेल नदाल दूसरे और अजेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे नंबर पर कायम हैं। ऑस्ट्रिया के स्टेफानोस सितसिपास दो स्थान के फायदे से कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मियामी ओपन: जॉन इस्नर को हराकर फेडरर चौथी बार बने चैंपियन
रोजर फेडरर
- फोटो : file photo
स्विस टेनिस स्टार रोज फेडरर ने अमेरिका के जॉन इस्नर को हराकर चौथी बार मियामी ओपन का खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने रविवार को हुए मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में इस्नर को 6-1, 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि यह फेडरर के करियर का 101 वां खिताब है।
इसस पहले फेडरर ने शनिवार को मियामी ओपन 2019 के सेमीफाइनल में 19 वर्षीय डेनिस शापोवलोव को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि दिग्गज टेनिस स्टार ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-0, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए मियामी ओपन के फाइनल में उलटफेर करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को शिकस्त देकर अपने एकल करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था। 22 साल की इस खिलाड़ी ने प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से मात दी।